स्वस्थ रहने के लिए सही मात्रा में लें पोषक तत्व

रोहतास। अगर सही मात्रा में पोषक तत्व अपनाया जाए तो बीमारियों से बचा जा सकता है। गर्भवती महिल

By JagranEdited By: Publish:Mon, 03 Sep 2018 07:12 PM (IST) Updated:Mon, 03 Sep 2018 07:12 PM (IST)
स्वस्थ रहने के लिए सही मात्रा में लें पोषक तत्व
स्वस्थ रहने के लिए सही मात्रा में लें पोषक तत्व

रोहतास। अगर सही मात्रा में पोषक तत्व अपनाया जाए तो बीमारियों से बचा जा सकता है। गर्भवती महिला एवं दूध पिलाती महिलाओं के लिए कितने फीसद या मात्रा में पोषक तत्व एवं आहार की आवश्यकता है, इसकी जानकारी घरेलू महिलाओं को अनिवार्य रूप से होनी चाहिए। यह कहना है स्थानीय कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिकों का।

कृषि वैज्ञानिकों बताया कि यह जरूरी नहीं कि महंगी चीजें ही लाभदायक होती हैं। घर के आसपास जिसे आप अनुपयोगी पेड़-पौधे समझते हैं, वह स्वस्थ रखने में बहुत ही लाभदायक साबित हो सकता है। खून की कमी के कारण 80 फीसद महिलाओं में एनीमिया की बीमारी पाई गई है। इसका मुख्य कारण आयरन की कमी बताई जाती है। इसे दूर करने के लिए पत्तेदार साग, सब्जी, सहजन पत्ते, मूली पत्ते, चुकंदर पत्ते, मशरूम और सोयाबीन का सेवन जरूरी है। कहा कि आज भाग दौड़ भरी ¨जदगी में लोग संतुलित आहार से दूर होते जा रहे हैं। आहार में पोषक तत्वों को शामिल करने के बजाए फास्ट फूड को अपना अपनी सेहत से खिलवाड़ कर रहे हैं कृषि वैज्ञानिक डा. रीता ¨सह ने सहजन पत्ते से बनने वाले व्यंजनों एवं उसके पौष्टिक गुणों के बारे में कहा कि यह स्वस्थ रखने के लिए सबसे बेहतर पौधा है। इसकी फली, फूल व पत्ता तक काफी लाभदायक है।

chat bot
आपका साथी