9 से 11 जून तक सुकन्या खाता खोलने के लिए चलेगा अभियान

बेटी बचाओ मिशन के तहत डाक विभाग सुकन्या खाता खोलने के लिए विशेष अभियान चलाएगा। आगामी 9 से 11 जून तक इसको ले रोहतास- कैमूर के सभी चार सौ पोस्ट ऑफिसों में विशेष कैंप लगाया जाएगा।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 06 Jun 2020 09:30 PM (IST) Updated:Sun, 07 Jun 2020 06:18 AM (IST)
9 से 11 जून तक सुकन्या खाता खोलने के लिए चलेगा अभियान
9 से 11 जून तक सुकन्या खाता खोलने के लिए चलेगा अभियान

बेटी बचाओ मिशन के तहत डाक विभाग सुकन्या खाता खोलने के लिए विशेष अभियान चलाएगा। आगामी 9 से 11 जून तक इसको ले रोहतास- कैमूर के सभी चार सौ पोस्ट ऑफिसों में विशेष कैंप लगाया जाएगा।

रोहतास परिमंडल के डाक अधीक्षक विभूति शरण पाठक ने बताया कि बिहार डाक महाध्यक्ष के निर्देश पर यह कैंप लगाया जा रहा है। केंद्र सरकार की महत्वकांक्षी योजना बेटी बचाओ और बेटी पढ़ाओ अभियान को मजबूत करने के लिए यह निर्णय लिया गया है। बेटी माता-पिता के लिए आर्थिक बोझ नहीं बने इसको ले सुकन्या खाता खोला जा रहा है। योजना के तहत दस वर्ष तक की आयु की बच्ची के माता-पिता या अभिभावक मात्र 250 रुपया से सुकन्या खाता खोल सकते है। खाता खुलने पर पर इसमें प्रतिवर्ष न्यूनतम 250 रुपया और अधिकतम 1.50 लाख रुपया की राशि जमा कर सकते है। खाता खोलने से 15 वर्ष तक जमा की जाती है। 21 वर्ष पर खाता की मियाद पूरी हो जाती है। 18 वर्ष की उम्र में पढ़ाई के लिए जमा राशि का 50 प्रतिशत तक भुगतान हो सकता है। इंडियन पोस्ट पेमेंट्स बैंक के मोबाइल एप्लीकेशन से घर बैठे सुकन्या खाता में पैसा जमा किया जा सकता है। खाता खोलने के लिए बच्ची का जन्म प्रमाण पत्र, माता-पिता या अभिभावक का पहचान पत्र और फोटो की आवश्यकता होती है। डाक अधीक्षक ने एक अन्य जानकारी देते हुए बताया कि लॉकडाउन में भी पोस्टल बैंक के माध्यम से ग्राहकों का करोड़ों रुपया का लेन देन और इंडियन पोस्टल बैंक की ओर से जिले में 30 हजार नए खाता खोले गए।

chat bot
आपका साथी