एसटी-एससी कर्मचारी संघ ने बांटा राहत सामग्री

पेज तीन जागरण संवाददातासासारामरोहतास। वैश्विक महामारी कोरोना के कारण पैदा हुई त्रासदी के कारण शनिवार को राहत सामग्री का वितरण किया गया। लॉकडाउन के बाद रोजगार विहीन हुए मजदूर गरीब असहायों और दिव्यांगों के बीच कुशवाहा सभा भवन में एसटी-एससी कर्मचारी संघ ने सूखा खाद्य सामग्री का 50 पैकेट बांटा। संघ के जिला सचिव दिलीप कुमार ने बताया कि चिन्हित जरूरतमंद लोगों के बीच फिजिकल डिस्टेंसिग का ध्यान रखते हुए वितरण कार्य किया गया। वितरण के बाद संघ की एक संक्षिप्त बैठक में डीएम पंकज दीक्षित से समाहरणालय में एक कमरा आवंटित करने के संबंध में अनुरोध करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष चंद्रमा प्रसाद कोषाध्याक्ष लालबाबू राम डेहरी अनुमंडल शंशाक सिंह शेखर राजेंद्र कुमार शुत्रधन कुमार अनिल कुमार शांति देवी उपस्थित थे।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Jul 2020 04:41 PM (IST) Updated:Sun, 12 Jul 2020 04:41 PM (IST)
एसटी-एससी कर्मचारी संघ ने बांटा राहत सामग्री
एसटी-एससी कर्मचारी संघ ने बांटा राहत सामग्री

रोहतास। वैश्विक महामारी कोरोना के कारण पैदा हुई त्रासदी के कारण शनिवार को राहत सामग्री का वितरण किया गया। लॉकडाउन के बाद रोजगार विहीन हुए मजदूर, गरीब, असहायों और दिव्यांगों के बीच कुशवाहा सभा भवन में एसटी-एससी कर्मचारी संघ ने सूखा खाद्य सामग्री का 50 पैकेट बांटा।

संघ के जिला सचिव दिलीप कुमार ने बताया कि चिन्हित जरूरतमंद लोगों के बीच फिजिकल डिस्टेंसिग का ध्यान रखते हुए वितरण कार्य किया गया। वितरण के बाद संघ की एक संक्षिप्त बैठक में डीएम पंकज दीक्षित से समाहरणालय में एक कमरा आवंटित करने के संबंध में अनुरोध करने का निर्णय लिया गया। इस अवसर पर उपाध्यक्ष चंद्रमा प्रसाद, कोषाध्याक्ष लालबाबू राम, डेहरी अनुमंडल शंशाक सिंह, शेखर, राजेंद्र कुमार, शुत्रघ्न कुमार, अनिल कुमार, शांति देवी उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी