भाजपा अति पिछड़ा प्रदेश अध्यक्ष ने बांटी जरूरत की सामग्री
भारतीय जनता पार्टी अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश चौहान ने क्षेत्र का दौरा कर लोगों के बीच साबुन मास्क व सैनिटाइजर का वितरण किया। लगातार दूसरी बार प्रदेश उपाध्यक्ष बने रमेश चौहान ने प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात की प्रसंशा करते हुए कहा कि देश को पहला प्रधान
भारतीय जनता पार्टी अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के प्रदेश उपाध्यक्ष रमेश चौहान ने क्षेत्र का दौरा कर लोगों के बीच साबुन, मास्क व सैनिटाइजर का वितरण किया। लगातार दूसरी बार प्रदेश उपाध्यक्ष बने रमेश चौहान ने प्रधान मंत्री नरेन्द्र मोदी के मन की बात की प्रसंशा करते हुए कहा कि देश को पहला प्रधान मंत्री मिला जिनके नेतृत्व में भारत शक्तिशाली राष्ट्र बनकर उभरा है। उन्होंने प्राथमिक विद्यालय शक्ति केंद्र रामपुर में प्रधान मंत्री के मन की बात का लाइव टेलीकास्ट दिखाया। मौके पर अमावस चौहान, अरविद कुमार, नन्द किशोर चौहान, मिथुन सिंह, दिनेश सिंह, पप्पू चौहान, छोटेलाल राम, रमेश राम, मुखिया कविता देवी समेत अन्य मौजूद थे।