आरती गुप्ता को महिलाओं ने किया सम्मानित

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद आरती गुप्ता को रोहतास प्रखंड के विभिन्न गांवों में लोगों द्वारा अंग वस्त्र व बुके देकर भव्य रूप से स्वागत किया गया। वहीं रसूलपुर पंचायत की मुखिया संजू देवी ने बधाई देते हुए कहा की भारतीय जनता पार्टी द्वारा आरती गुप्ता को

By JagranEdited By: Publish:Sun, 31 May 2020 04:18 PM (IST) Updated:Sun, 31 May 2020 04:18 PM (IST)
आरती गुप्ता को महिलाओं ने किया सम्मानित
आरती गुप्ता को महिलाओं ने किया सम्मानित

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा का जिलाध्यक्ष बनाए जाने के बाद आरती गुप्ता को रोहतास प्रखंड के विभिन्न गांवों में लोगों द्वारा अंग वस्त्र व बुके देकर भव्य रूप से स्वागत किया गया। वहीं रसूलपुर पंचायत की मुखिया संजू देवी ने बधाई देते हुए कहा की भारतीय जनता पार्टी द्वारा आरती गुप्ता को जिलाध्यक्ष बनाए जाने पर रोहतास प्रखंड व जिले की महिलाओं में उत्साह जगी है। हमें विश्वास है कि ये महिलाओं की आवाज व समस्याओं को सुलझाने के लिए पदाधिकारियों तक पहुंचाने में सफल रहेंगी। वहीं समाजसेवी मनीष मित्तल ने मिठाई खिलाकर खुशी जाहिर की और पार्टी के निर्णय को स्वागत योग्य बताया। पैक्स अध्यक्ष मनीष कुमार ने कहा आरती गुप्ता ने अपने गांव का सम्मान बढाया है। मौके पर कमलेश कुमार, रविद्र साह, अनिल गुप्ता, अरविद कुमार सिंह, अनीश कुमार, संदीप सिंह, बाबू राम सिंह, राजू सिंह, प्रीतम गुप्ता, मोती देवी, कविता कुंवर, सविता देवी समेत अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी