सिवान ने समस्तीपुर को 2 - 1 से हरा ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

रोहतास। प्रखंड के अमियावर खेल मैदान में आयोजित शहीद भगत सिंह मेमोरियल महिला फुटबॉल टून

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 10:19 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 10:19 PM (IST)
सिवान ने समस्तीपुर को 2 - 1 से हरा ट्रॉफी पर जमाया कब्जा
सिवान ने समस्तीपुर को 2 - 1 से हरा ट्रॉफी पर जमाया कब्जा

रोहतास। प्रखंड के अमियावर खेल मैदान में आयोजित शहीद भगत सिंह मेमोरियल महिला फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मैच रविवार को सिवान और समस्तीपुर के बीच खेला गया। इसमें सिवान की टीम ने समस्तीपुर को 2 - 1 से पराजित कर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। उद्घाटन वर्तमान व सेवानिवृत्त शिक्षकों ने संयुक्त रूप से प्रज्ज्वलित कर किया।

समस्तीपुर टीम की कप्तान पल्लवी कुमारी व सिवान की कप्तान आरती कुमारी के बीच टॉस कराया गया। इसमें समस्तीपुर की टीम ने टॉस जीता और राष्ट्रगान के बाद मैच आरंभ हुआ। दोनो टीमों के खिलाड़ियों ने बेहतर खेल का प्रदर्शन किया। मध्यांतर तक दोनों टीम एक-एक गोल कर बराबरी पर रही। दूसरे हाफ में सिवान की खिलाड़ी चांदनी कुमारी ने दूसरा मैदानी गोल दाग अपनी टीम को 2-1 से बढ़त दिला दी। खेल खत्म होने तक समस्तीपुर की खिलाड़ियों ने अपनी टीम को बराबरी लाने के लिए जीतोड़ प्रयास किया और कई बार गेंद को समस्तीपुर के डी एरिया तक पहुंचाया, परंतु उसे गोल में तब्दील करने में सफलता नहीं मिल पाई। इस तरह सिवान की टीम ने समस्तीपुर की टीम को 2 - 1 से हराकर ट्रॉफी पर कब्जा जमा लिया। मैन ऑफ द मैच सिवान की चांदनी कुमारी, जबकि मैन ऑफ द टूर्नामेंट उसी टीम की छोटी कुमारी को दिया गया। रेफरी ललन सिंह तथा लाइनसमैन कंचन यादव एवं मुन्ना कुमार रहे, जबकि कमेंट्री राजेश कुमार सिंह व संजीव कुमार हीरो ने की। टूर्नामेंट के आयोजक समाजसेवी गांधी चौधरी ने बताया कि क्षेत्र की बालिकाओं को खेल के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से इस टूर्नामेंट का आयोजन किया गया था। महिला फुटबॉल प्रतियोगिता आगे भी जारी रहेगी। मौके पर मुखिया शशि कुमार,एसआइ नीरज कुमार, बीडीसी सुदर्शन चौधरी, मुजीब आलम, रामदुलारी देवी, प्रियंका प्रसाद, पूर्व सरपंच मदन श्रीवास्तव, राजद प्रखंड अध्यक्ष शिवकल्याण भारद्वाज, राकेश रंजन चौधरी, पिटू सिंह, अपूर्व किशोर सिन्हा,अजय चौधरी,जाकिर हुसैन,महावीर यादव,गोपी यादव,धनजी यादव,अजय शौण्डिक समेत बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी