शिवपुर की महिला मुखिया प्रत्याशी के काफिले पर हमला, कई चक्र की फायरिग

प्रखंड क्षेत्र के शिवपुर पंचायत अंतर्गत बरुणा गांव में मुखिया प्रत्याशी के काफिले पर गोलीबारी हुई है। दिनदहाड़े इस गांव में दर्जनों राउंड फायरिग होने से दहशत की स्थिति उत्पन्न हो गई। मुखिया प्रत्याशी श्वेता सिंह उनकी सास कमलावती देवी और उनके दो दर्जन की संख्या में समर्थक इधर उधर भाग कर जान बचाए।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 20 Oct 2021 11:06 PM (IST) Updated:Wed, 20 Oct 2021 11:06 PM (IST)
शिवपुर की महिला मुखिया प्रत्याशी के काफिले पर हमला, कई चक्र की फायरिग
शिवपुर की महिला मुखिया प्रत्याशी के काफिले पर हमला, कई चक्र की फायरिग

संवाद सहयोगी, बिक्रमगंज : रोहतास । प्रखंड क्षेत्र के शिवपुर पंचायत अंतर्गत बरुणा गांव में मुखिया प्रत्याशी के काफिले पर गोलीबारी हुई है। दिनदहाड़े इस गांव में दर्जनों राउंड फायरिग होने से दहशत की स्थिति उत्पन्न हो गई। मुखिया प्रत्याशी श्वेता सिंह, उनकी सास कमलावती देवी और उनके दो दर्जन की संख्या में समर्थक इधर उधर भाग कर जान बचाए। उपद्रवियों ने काफिले में शामिल एक स्कार्पियो को जला दिया, वहीं एक स्कार्पियो पर कई गोली लगने के निशान मिले हैं। सूचना पाकर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने जल रही स्कार्पियो से आग को बुझाया। घटनास्थल पर एसडीपीओ शशिभूषण सिंह, थानाध्यक्ष मनोज कुमार पुलिस बल के साथ पहुंच गए हैं। पुलिस ने इस मामले में एक को हिरासत में लिया है। मुखिया प्रत्याशी और उनकी सास ने इसे चुनावी रंजिश बताया है। इस घटना के बाद शिवपुर पंचायत चुनाव में तनाव बढ़ गया है। हालांकि इस घटना में किसी के हताहत या जख्मी होने की सूचना नहीं है।

एसडीओपी शशिभूषण सिंह ने बताया कि पुलिस घटना की जांच कर रही है। घटना के संबंध में मुखिया प्रत्याशी और निवर्तमान मुखिया अमित सिंह की पत्नी श्वेता सिंह ने बताया कि आज वे बरुणा गांव में रितेश राय के यहां एक श्राद्ध कार्यक्रम में भाग लेने जा रही थी। जैसे ही वह पहुंची गोलियां की आवाज सुनाई देने लगी। पता चला कि उन्हीं के काफिले की गाड़ियों पर हमला हुआ है। किसी तरह घर में घुस कर जान बचाई। उनकी सास ने बताया कि हमलावरों की संख्या 50 से अधिक थी। इस घटना में मुखिया प्रत्याशी के साथ गई एक स्कार्पियो को हमलावरों ने जला दिया, जबकि एक स्कार्पियो पर सात - आठ गोली लगने के निशान मिले हैं। पुलिस इस मामले में बरुणा निवासी शिव पुकार राय को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने उनके घर से दो देसी डबल बैरल और एक सिगल बैरल की 3:15 की लोडेड कट्टा बरामद किया है। इसके अलावा एक लाइसेंसी बंदूक और 39 कारतूस भी जब्त किया है। पुलिस अभी घटनास्थल पर जांच पड़ताल कर रही है।

chat bot
आपका साथी