सासाराम मॉडल थानाध्यक्ष से शोकॉज

रोहतास। अभियुक्तों को न्यायालय में अनुपस्थिति से जुड़े एक मामले में सुनवाई करते हुए एसीजेएम आनंद विश

By JagranEdited By: Publish:Mon, 24 Jun 2019 04:51 PM (IST) Updated:Mon, 24 Jun 2019 04:51 PM (IST)
सासाराम मॉडल थानाध्यक्ष से शोकॉज
सासाराम मॉडल थानाध्यक्ष से शोकॉज

रोहतास। अभियुक्तों को न्यायालय में अनुपस्थिति से जुड़े एक मामले में सुनवाई करते हुए एसीजेएम आनंद विश्वास धर दुबे की अदालत ने सासाराम मॉडल थानाध्यक्ष को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह आदेश एक परिवाद में जारी किया गया है। धोखाधड़ी से जुड़े इस मामले में कोर्ट ने पूर्व में मुफ्फसिल थानाध्यक्ष को मामले के अभियुक्तों को न्यायालय में उपस्थित कराने के लिए कई बार आदेश जारी किया था। बावजूद इसके थानाध्यक्ष इस मामले में लापरवाही बरत रहे हैं। ज्ञातव्य हो कि मॉडल थाना का अस्तित्व समाप्त हो जाने के कारण यहां के थानाध्यक्ष का पद भी स्वत: खत्म हो गया है। जिससे थानाध्यक्ष को कोर्ट में अब उपस्थित कराना नामुमकिन साबित होगा।

लोकसभा चुनाव और क्रिकेट से संबंधित अपडेट पाने के लिए डाउनलोड करें जागरण एप

chat bot
आपका साथी