सासाराम में फोरलेन पर स्कॉर्पियो पलटी, एक सवार की मौत

रोहतास। बढ़ती ठंड के साथ गहराते कोहरे का असर अब यातायात पर भी दिखाई देने लगा है। बु

By JagranEdited By: Publish:Wed, 09 Dec 2020 11:23 PM (IST) Updated:Wed, 09 Dec 2020 11:23 PM (IST)
सासाराम में फोरलेन पर स्कॉर्पियो पलटी, एक सवार की मौत
सासाराम में फोरलेन पर स्कॉर्पियो पलटी, एक सवार की मौत

रोहतास। बढ़ती ठंड के साथ गहराते कोहरे का असर अब यातायात पर भी दिखाई देने लगा है। बुधवार की सुबह दरिगांव थाना क्षेत्र के बभनगांवां बाइपास पर एक स्कॉर्पियो पलट जाने से उसमें सवार एक व्यक्ति की मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से जख्मी हैं। मृतक सत्येंद्र कुमार राय 40 वर्ष डेहरी थाना के भटौली गांव के निवासी थे। वहीं गंभीर रूप से घायल नोखा के रामपुर निवासी बबन सिंह, करगहर निवासी जितेंद्र सिंह व काराकाट दनवार निवासी कमलेश सिंह का इलाज सदर अस्पताल स्थित ट्रामा सेंटर में चल रहा है। सभी लोग सड़क के ठेकेदार बताए जा रहे हैं। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम करा परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने बताया कि सुबह में सभी एक ही स्कॉर्पियो में सवार होकर डेहरी से मोहनियां एक शादी समारोह में भाग लेने जा रहे थे, तभी कोहरे के कारण सासाराम के समीप बभनगांवा फोरलेन पर स्कॉर्पियो अनियंत्रित हो पलट गई। जिससे सत्येंद्र राय की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों ने स्कार्पियो में फंसे बबन सिंह, जीतेंद्र सिंह व कमलेश सिंह को किसी तरह निकाल पुलिस को सूचना दे सदर अस्पताल भेजे। जहां उनका इलाज सदर अस्पताल स्थित ट्रामा सेंटर में चल रहा है। घायलों की स्थिति अभी गंभीर बनी हुई है। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार स्कॉर्पियो की गति अधिक होने व कोहरा के कारण चालक का नियंत्रण नहीं होने के कारण स्कॉर्पियो खेत में जाकर पलट गई।

वहीं दूसरी घटना फोरलेन सड़क पर कोटा गांव के समीप घटी। यहां एक धान लदा ट्रैक्टर पलट गया। हालांकि इस दुर्घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है।

chat bot
आपका साथी