कोरोना टीकाकरण में बेहतर प्रदर्शन पर रोहतास पुरस्कृत

चौथे राउंड के कोरोना टीका मेगा अभियान में बेहतर प्रदर्शन पर रोहतास जिला को स्वास्थ्य विभाग ने पुरस्कृत किया है। यह पुरस्कार विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्य अमृत ने डीएम व उनकी पूरी टीम को दिया है। पुरस्कार स्वरूप प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 21 Sep 2021 09:53 PM (IST) Updated:Tue, 21 Sep 2021 09:53 PM (IST)
कोरोना टीकाकरण में बेहतर प्रदर्शन पर रोहतास पुरस्कृत
कोरोना टीकाकरण में बेहतर प्रदर्शन पर रोहतास पुरस्कृत

जागरण संवाददाता, सासाराम : रोहतास। चौथे राउंड के कोरोना टीका मेगा अभियान में बेहतर प्रदर्शन पर रोहतास जिला को स्वास्थ्य विभाग ने पुरस्कृत किया है। यह पुरस्कार विभाग के अपर मुख्य सचिव प्रत्य अमृत ने डीएम व उनकी पूरी टीम को दिया है। पुरस्कार स्वरूप प्रशस्ति पत्र प्रदान किया गया है। डीएम ने इस उपलब्धि का श्रेय अभियान में लगे टीम के सभी सदस्यों को दिया है।

सिविल सर्जन को प्रशस्ति पत्र सौंपते हुए डीएम ने कहा कि टीकाकरण अभियान को सफल बनाने लगे चाहे किसी भी विभाग के अधिकारी, कर्मी व अन्य संगठन से लोग हो, वे बधाई के पात्र हैं। क्योंकि सभी के प्रयास से आज जिला इस मुकाम तक पहुंचा है। कहा कि यूनिेसेफ, डब्लूएचओ व केयर से जुड़े कर्मियों का भी सहयोगात्मक भूमिका रही है। इस अवसर पर सिविल सर्जन डा. सुधीर कुमार, डीआइओ डा. आरकेपी साहु, डीईओ संजीव कुमार, यूनिसेफ के असजद एकबाल सागर, डीएचएस के डीपीएम अजय कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद थे। डीआइओ की माने तो 2020-21 के मुताबिक जिले में 3472495 जनसंख्या है। जिसमें से 18-45 के बीच 1395943 तथा 45 वर्ष ऊपर के 715334 लोगों को टीका लगाने का लक्ष्य रखा गया है। 16 जनवरी से जिले में चल रहे कोरोना टीकाकरण अभियान में अभी तक 1323808 लोगों को टीकाकरण किया जा चुका है। जिसमें से 240925 लोग दोनों खुराक का टीका लिया है। जबकि 1182883 लोगों को पहली खुराक की टीका दी गई है। जिले में 55 फीसद टीकाकरण का कार्य किया जा चुका है। 91 फीसद उपलब्धि के साथ अभी तक संझौली प्रखंड प्रथम व 80 फीसद टीकाकरण के साथ सासाराम दूसरे स्थान पर है। वहीं सूर्यपुरा 64 फीसद टीकाकरण कर तीसरे पायदान पर है, जबकि टीकाकरण के मामले में करगहर सबसे नीचले पायदान पर है। कुल आबादी : 3472495

लक्ष्य : 2111277

उपलब्धि : 1165282

प्रखंडवार टीकाकरण की स्थिति : 20 सितंबर 2021 तक

प्रखंड जनसंख्या लक्ष्य उपलब्धि फीसद

संझौली 67499 41039 37152 91

सासाराम 421066 256008 205524 80

सूर्यपुरा 67610 41107 28029 68

डेहरी 323205 196509 129383 61

दावथ 127460 77496 49064 63

रोहतास 101128 61484 35952 58

राजपुर 88393 53743 30046 56

बिक्रमगंज 192227 116874 64755 55

कोचस 199819 121490 66686 55

नौहट्टा 110548 67293 36463 54

नोखा 203699 123849 63921 52

तिलौथू 128393 70863 39060 50

अकोढ़ीगोला 141198 85849 40714 47

चेनारी 154576 93982 44468 47

दिनारा 264977 161106 74503 46

शिवसागर 206935 125816 56703 45

काराकाट 245957 149542 61391 41

नासरीगंज 163282 99275 39309 40

करगहर 264524 160830 62186 39

chat bot
आपका साथी