चुनार-सासाराम वाया चकिया रेल लाइन को मिली मंजूरी

रोहतास। अंतरिम बजट में सासारामवासियों को एक और तोहफा मिला है। रेलवे द्वारा इस अंतरिम

By JagranEdited By: Publish:Sun, 03 Feb 2019 06:40 PM (IST) Updated:Sun, 03 Feb 2019 06:40 PM (IST)
चुनार-सासाराम वाया चकिया रेल लाइन को मिली मंजूरी
चुनार-सासाराम वाया चकिया रेल लाइन को मिली मंजूरी

रोहतास। अंतरिम बजट में सासारामवासियों को एक और तोहफा मिला है। रेलवे द्वारा इस अंतरिम बजट में केंद्र सरकार ने चिरप्रतीक्षित चुनार-सासाराम वाया चकिया नई रेल लाइन को मंजूरी दे दी है। 124 किलोमीटर लंबी रेल लाइन के सर्वे कार्य को ले 35 लाख की राशि भी स्वीकृत कर दी गई है।

नई रेल लाइन को मंजूरी मिलने व सर्वे कार्य के लिए राशि स्वीकृत किए जाने पर लोगों ने गृहमंत्री राजनाथ ¨सह, केंद्रीय रेलमंत्री पीयुष गोयल व स्थानीय सांसद छेदी पासवान को बधाई दी है। वहीं पुलिस पब्लिक हेल्प लाइन के सदस्यों ने भी प्रसन्नता जताते हुए गृहमंत्री व रेलमंत्री के प्रति आभार प्रकट किया है। क्योंकि सदस्यों ने कई बार प्रस्तावित रेललाइन की नजरी नक्शा तैयार कर मंत्री को सौंपा था। जानकारी के मुताबिक सर्वे कार्य का जिम्मा उत्तर-मध्य रेलवे इलाहाबाद मंडल को दिया गया है। हेल्प लाइन के श्याम सुंदर पासवान, कुंडल ¨सह, जावेद अख्तर समेत अन्य सदस्यों ने कहा कि चुनार से सासाराम तक रेल लाइन बिछाने की मांग पिछले डेढ़ दशक से की जाती रही है। बजट में इसे शामिल किया जाना रोहतास जिलेवासियों के लिए सबसे बड़ी उपलब्धि है। सदस्यों का मानना है कि इस लाइन के बन जाने से जहां ऐतिहासिक ²ष्टिकोण से महत्वपूर्ण माने जाने वाले सासाराम स्टेशन की महत्ता और बढ़ जाएगी। वहीं चुनार आदि अन्य स्टेशनों की दूरी भी कम हो जाएगी।

chat bot
आपका साथी