बिना निबंधन का चल रहा निजी अस्पताल व अल्ट्रासाउंड केंद्र सील

सासाराम नगर थाना क्षेत्र के रौजा रोड के पश्चिमी भाग में मंगलवार की देर शाम एसडीएम मनोज कुमार के नेतृत्व मे छापेमारी कर बिना निबंधन के संचालित हो रहा एक नर्सिंग होम व दूसरे चिकित्सक के नाम पर चल रहा अल्ट्रासाउंड केंद्र को सील कर दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 05 Oct 2021 11:12 PM (IST) Updated:Tue, 05 Oct 2021 11:12 PM (IST)
बिना निबंधन का चल रहा निजी अस्पताल व अल्ट्रासाउंड केंद्र सील
बिना निबंधन का चल रहा निजी अस्पताल व अल्ट्रासाउंड केंद्र सील

जागरण संवाददाता, सासाराम : रोहतास। सासाराम नगर थाना क्षेत्र के रौजा रोड के पश्चिमी भाग में मंगलवार की देर शाम एसडीएम मनोज कुमार के नेतृत्व मे छापेमारी कर बिना निबंधन के संचालित हो रहा एक नर्सिंग होम व दूसरे चिकित्सक के नाम पर चल रहा अल्ट्रासाउंड केंद्र को सील कर दिया गया। दोनो संस्थान के संचालको पर प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

सिविल सर्जन डा. सुधीर कुमार ने बताया कि सदर एसडीएम मनोज कुमार के नेतृत्व में आज देर शाम बिना निबंधन का संचालित आयुष हास्पिटल को सील किया गया। दूसरे चिकित्सक के नाम पर पंजीकृत महादेव अल्ट्रासाउंड में भी छापेमारी की गई। जिसमें वह बिना चिकित्सक का चल रहा था। इस अल्ट्रासाउंड केंद्र में पहले एक दूसरे चिकित्सक का नाम डाल पंजीकरण कराया गया था। उक्त चिकित्सक द्वारा वहां काम नहीं करने व उनके नाम पर गलत ढंग से केंद्र चलाने की जानकारी मिलने पर उसे भी सील कर दिया गया। दोनों संस्थानों के संचालक पर प्राथमिकी दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जा रही है।

जिसमे दोनो संस्थान को अवैध रूप संचालित होने की शिकायत को सही पाया गया। जिसके बाद दोनो को सील करते हुए संचालको के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करने की कार्रवाई की जा रही है। पत्थर से हमला कर युवक ने दो को किया घायल

डेहरी आनसोन : रोहतास। नगर थाना क्षेत्र के स्टेशन रोड स्थित व्यापार मंडल के पास दुकान बंद कर वापस लौट रही एक महिला दुकानदार सहित एक अन्य व्यक्ति को अज्ञात लोगों ने ईंट और पत्थरों से हमला कर घायल कर दिया। मिली जानकारी के अनुसार, दोनों का इलाज अनुमंडल अस्पताल में चल रहा है।घायल महिला बेबी कुमारी व्यापार मंडल के पास ही किराना दुकान का संचालन करती है। घायल महिला ने शुभम कुमार नामक एक युवक पर हमला करने की आशंका जताई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि घटना देख जब आसपास के लोगों के पहुंचे तबतक हमलावर भाग निकले । पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

chat bot
आपका साथी