परसथुआ के पूजा पंडाल में दिखेगा वैष्णो देवी मंदिर का नजारा

रोहतास स्थानीय बाजार सहित विभिन्न गांवों मे दुर्गा पूजा की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। प

By JagranEdited By: Publish:Sun, 10 Oct 2021 10:09 PM (IST) Updated:Sun, 10 Oct 2021 10:09 PM (IST)
परसथुआ के पूजा पंडाल में दिखेगा वैष्णो देवी मंदिर का नजारा
परसथुआ के पूजा पंडाल में दिखेगा वैष्णो देवी मंदिर का नजारा

रोहतास : स्थानीय बाजार सहित विभिन्न गांवों मे दुर्गा पूजा की तैयारी जोर-शोर से चल रही है। परसथुआ चौक पर पूजा समिति द्वारा बनाए जा रहे पंडाल में इस वर्ष श्रद्धालुओं को माता वैष्णो देवी मंदिर का नजारा देखने को मिलेगा। पिछले वर्ष कोरोना के चलते क्षेत्र में दुर्गा पूजा का आयोजन नही हो पाया था। इसके चलते श्रद्धालुओं में काफी निराशा थी। इस वर्ष सरकार द्वारा मंदिर व पूजा पाठ के आयोजन पर सशर्त रोक हटाते ही पूजा समितियां सक्रिय हो गई हैं। मुख्य कार्यक्रम राष्ट्रीय राजमार्ग 30 परसथुआ चौक पर अवस्थित दुर्गा मंदिर परिसर में आयोजित किया जा रहा है। नवरात्रि के पहले दिन से ही हो रहा प्रवचन

शारदीय नवरात्र के प्रथम दिन से ही दुर्गा सप्तशती का पाठ व सुबह-शाम वाराणसी से आए कथा वाचकों द्वारा प्रवचन किया जा रहा है। प्रवचनकर्ता भोजपुरिया बाबा के कार्यक्रम से रोहतास के अलावा कैमूर जिले के कई गांव के लोग रामकथा का अमृतपान कर रहे हैं। विशेषता

यहां मनाए जाने वाले दुर्गा पूजा कि विशेषता यह है कि पूजा समिति मे कई मुस्लिम युवा भी सदस्य है और बढ़ चढ़कर भाग भी लेते हैं। पूजा समिति परसथुआ के सचिव रवि मिश्र ने बताया की रांची के कारीगर सुनील श्रीवास्तव द्वारा पंडाल को वैष्णव माता मंदिर का आकार दिया गया है। पंडाल के अंदर महिषासुर मर्दिनी मां दुर्गा, सरस्वती, लक्ष्मी, भगवान गणेश व कार्तिकेय की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। तीन दशक से अधिक समय से यहा कार्यक्रम किया जाता है। कहते हैं कमेटी के सदस्य

यहां रोहतास व कैमूर जिला की सीमा होने के कारण दुर्गापूजा कार्यक्रम देखने के लिए श्रद्धालुओ की काफी भीड़ लगती है। पूजा में दोनो जिले के लोगो का सहयोग मिलता है। इससे आयोजन सफलतापूर्वक संपन्न हो जाता है।

रामाशंकर गुप्ता, अध्यक्ष आचार्य पंडित रामाकांत पांडेय के नेतृत्व में पूजा पाठ का कार्य संपादित हो रहा है। इस वर्ष लाइटिग की विशेष व्यवस्था की जा रही है। यहां दुर्गा मंदिर में सालोभर पूजा पाठ किया जाता है। जिससे हमेशा हवन पूजन से वातावरण शुद्ध रहता है।

श्यामबिहारी साह, कोषाध्यक्ष दुर्गापूजा के दौरान यहां नवमी को लगभग 500 कुमारी कन्या का पूजन एवं भोजन कराया जाता है। उसके बाद दरिद्रनारायण भोज का आयोजन किया जाता है। लंगर में काफी संख्या में लोग प्रसाद ग्रहण करने आते हैं।

उदय नारायण साह, संरक्षक भीड़ को देखते हुए खासकर महिलाओ के लिए प्रवचन के दौरान व मां दुर्गा के दर्शन के समय उचित व्यवस्था की जाती है, ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न हो सके। इसके लिए कमेटी के सदस्य दिन रात परिश्रम कर रहे हैं।

रामअशीष साह, उपकोषाध्यक्ष

chat bot
आपका साथी