कृषि विज्ञान केंद्र में मत्स्य पालन एवं तालाब प्रबंधन तकनीक प्रशिक्षण आरंभ

स्थानीय कृषि विज्ञान केंद्र में गुरुवार को छह दिवसीय मत्स्य पालन एवं तालाब प्रबंधन तकनीक पर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरु हुआ। यह कौशल विकास प्रशिक्षण ग्रामीण युवाओं के लिए बामेती पटना के तहत दिया जा रहा है। उद्घाटन केंद्र वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. आर के जलज ने किया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 22 Jul 2021 10:44 PM (IST) Updated:Thu, 22 Jul 2021 10:44 PM (IST)
कृषि विज्ञान केंद्र में मत्स्य पालन एवं तालाब प्रबंधन तकनीक प्रशिक्षण आरंभ
कृषि विज्ञान केंद्र में मत्स्य पालन एवं तालाब प्रबंधन तकनीक प्रशिक्षण आरंभ

संवाद सहयोगी, बिक्रमगंज: रोहतास। स्थानीय कृषि विज्ञान केंद्र में गुरुवार को छह दिवसीय मत्स्य पालन एवं तालाब प्रबंधन तकनीक पर प्रशिक्षण कार्यक्रम शुरु हुआ। यह कौशल विकास प्रशिक्षण ग्रामीण युवाओं के लिए बामेती पटना के तहत दिया जा रहा है। उद्घाटन केंद्र वरीय वैज्ञानिक एवं प्रधान डॉ. आर के जलज ने किया।

उन्होंने बताया कि इस प्रशिक्षण के माध्यम से ग्रामीण युवाओं को मछली पालन की आधुनिक जानकारी दी जाएगी। सम्मिलित युवक स्वरोजगार के लिए मछली पालन अपनाकर अपनी जीविका चला सकेंगे। एक बीघा के मछली पालन से पंगास मछली पालन के द्वारा कुल दस से 12 टन मछली का उत्पादन सात-आठ माह में किया जा सकता है। इससे लगभग आठ से दस लाख रुपए की कुल आमदनी किसानों को प्राप्त होगी। वहीं कार्प मछली पालन एक बीघा में करने पर तीन से पांच टन तक मछली का उत्पादन एक वर्ष में किया जा सकता है एवं इससे पांच से सात लाख रुपये की कुल आमदनी प्राप्त हो सकती है। कार्यक्रम में मौजूद उद्यान वैज्ञानिक डॉ. रतन कुमार ने कहा कि प्रशिक्षण में सूर्यपुरा जीविका समूह के नौ पुरूष एवं एक महिला शामिल हैं। कुल 28 लोगों का चयन इस प्रशिक्षण में किया गया है। इसमें तिलौथू, दावथ, बिक्रमगंज, संझौली, काराकाट एवं नोखा प्रखंड के ग्रामीण युवक शामिल हैं। सभी प्रशिक्षणार्थियों को कृषि विज्ञान केंद्र के शैक्षणिक क्षेत्र में प्रायोगिक जानकारी दी जाएगी। इटवा ग्राम में अवस्थित मत्स्य तालाब, हैचरी, बायो फ्लॉक यूनिट इत्यादि की जानकारी कृषकों को वहां ले जाकर दी जाएगी। प्रशिक्षण में कृषकों को मत्स्य आहार निर्माण के बारे में भी बताया जाएगा। प्रशिक्षण शिविर में वैज्ञानिक स्नेहा कुमारी, हरेंद्र कुमार, प्रवीण कुमार, सुबेश कुमार, अभिषेक कुमार समेत अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी