डेहरी में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन

विश्व पर्यावरण दिवस पर शनिवार को शहर में कई स्थानों पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रखंड कार्यालय परिसर में बीडीओ अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां बीडीओ के अलावा प्रखंड प्रमुख सभी मुखिया बीडीसी व अन्य ने मिलकर पौधारोपण किया तथा लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पौधा लगाने की अपील करते हुए शपथ ली। बीडीओ ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और ये पर्यावरण को भी शुद्ध करने का काम करते हैं।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 05 Jun 2021 10:19 PM (IST) Updated:Sat, 05 Jun 2021 10:19 PM (IST)
डेहरी में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन
डेहरी में विश्व पर्यावरण दिवस पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन

संवाद सहयोगी, डेहरी ऑनसोन : रोहतास। विश्व पर्यावरण दिवस पर शनिवार को शहर में कई स्थानों पर पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रखंड कार्यालय परिसर में बीडीओ अरुण कुमार सिंह के नेतृत्व में कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जहां बीडीओ के अलावा प्रखंड प्रमुख, सभी मुखिया, बीडीसी व अन्य ने मिलकर पौधारोपण किया तथा लोगों से अधिक से अधिक संख्या में पौधा लगाने की अपील करते हुए शपथ ली। बीडीओ ने कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और ये पर्यावरण को भी शुद्ध करने का काम करते हैं।

मझिआंव पंचायत के मुखिया हरिद्वार प्रसाद ने कहा कि लोगों को अपने जीवन में कम से कम एक पेड़ अवश्य लगाना चाहिए। कहा कि गांव में सड़क के किनारे व खाली जगहों पर बड़ी संख्या में पौधारोपण करें ताकि पृथ्वी प्रदूषण मुक्त हो सके। भैंसहा पंचायत की मुखिया शीला देवी ने पर्यावरण की रक्षा, सबकी सुरक्षा का संदेश देते हुए कहा कि पर्यावरण को संतुलित करने के लिए यह दिवस महत्वपूर्ण है। इसका मुख्य उद्देश्य प्रकृति की रक्षा के लिए जागरूकता बढ़ाना है। गंगौली पंचायत के मुखिया देवानंद सिंह ने कहा कि पेड़ ऑक्सीजन के स्त्रोत हैं। अगर यही नहीं है, तो जीवन जल्द ही खत्म हो जाएगा। जमुहार पंचायत की मुखिया प्रेमलता देवी ने बताया कि वृक्ष हमारे जीवन के लिए बेहद महत्वपूर्ण हैं और ये पर्यावरण को शुद्ध करने का काम करते हैं। पेडों की अंधाधुंध कटाई से पर्यावरण को नुकसान होता है, जिसका खामियाजा लोगों को भुगतना पड़ता है। मौके पर प्रखंड प्रमुख पूनम देवी, मनरेगा पीओ गजेंद्र प्रसाद, जेई धीरज कुमार, भलुआड़ी पंचायत के मुखिया हीरालाल सिंह, पहलेजा के प्रमोद कुमार सिंह, दहाउर चितरंजन सिंह, दरिहट प्रमोद कुमार, पतपुरा कलावती देवी, सरपंच पतपुरा आशा देवी, जमुहार संध्या कुमारी, बंरावकला ह्रदयानंद प्रसाद, भैंसहा किरण देवी, भलुआड़ी जगजीत सिंह, दरिहट संगीता गुप्ता, चकन्हा निर्मल पांडेय समेत अन्य मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी