दो सप्ताह के मिशन वैक्सीनेशन के लिए जीतना होगा लोगों का दिल

रोहतास। जिले के संझौली प्रखंड में जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार के आदेश पर रविवार से कोवि

By JagranEdited By: Publish:Mon, 21 Jun 2021 11:45 PM (IST) Updated:Mon, 21 Jun 2021 11:45 PM (IST)
दो सप्ताह के मिशन वैक्सीनेशन के लिए जीतना होगा लोगों का दिल
दो सप्ताह के मिशन वैक्सीनेशन के लिए जीतना होगा लोगों का दिल

रोहतास। जिले के संझौली प्रखंड में जिलाधिकारी धर्मेंद्र कुमार के आदेश पर रविवार से कोविड-19 को ले मिशन वैक्सीनेशन शुरू हो गया। छह पंचायतों वाले प्रखंड में पहले दिन करमैनी , उदयपुर , अमैठी , संझौली व मझौली के दो केंद्रों पर टीकाकरण किया गया। 2016 में खुले में शौच मुक्ति अभियान को ले राष्ट्रीय स्तर पर सुर्खियां बटोरने वाले छोटे से संझौली प्रखंड का दो सप्ताह का वैक्सीनेशन मिशन भी कम चुनौतीपूर्ण नहीं है। कोविड-19 वैक्सीन को ले फैली अफवाहों के बीच अधिकारियों को जागरूकता के साथ-साथ लोगों का दिल भी जीतना होगा। भ्रांतियों को मिटाने के लिए लोगों के करीब जाने की जरूरत होगी। उनके दिल को टटोलना होगा व वैक्सीन को ले भ्रांतियां दूर करनी होगी। उन्हें बताना होगा कि कोविड-19 वैक्सीन ही कोरोना काल में जीवन रक्षक है। 28 हजार वैक्सीनेशन का लक्ष्य को पूरा करने के लिए प्रशासन-पब्लिक मैत्री संबंध को स्थापित करना होगा। ओडीएफ मिशन के आइकनों को भी आगे लाने की जरूरत होगी। चिकित्सा सूत्रों के अनुसार शनिवार तक प्रखंड में आठ हजार नौ सौ 64 वैक्सीनेशन हुआ है। 18 से 45 वर्ष के 7812 लोगों ने प्रथम डोज ले लिया है। 1102 लोगों ने दोनों डोज लिया है। ऐसी स्थिति में 45 से ऊपर उम्र वाले लोगों में वैक्सीनेशन के प्रति ज्यादा दिलचस्पी नहीं दिख रही है। इन लोगों को जागरूक करने के लिए अधिकारियों को विशेष रुप से पहल करनी होगी। हालांकि शुरू हुए मिशन वैक्सीनेशन को ले पंचायतवार टीम गठित कर ली गई है। टीम में विकास मित्र, आवास सहायक, आंगनबाड़ी सेविका, आशा व जीविका दीदियों को शामिल किया गया है, जो पंचायतवार लोगों को जागरूक कर उन्हें टीका केंद्रों तक पहुंचाने में मददगार बनेंगी। ऐसे में मिशन वैक्सीनेशन को ले प्रशासन पूरी तरह से लग गया है। प्रशासनिक अधिकारी सफलता का परिणाम ओडीएफ मिशन की तरह जोड़ कर देख रहें हैं। ओडीएफ अभियान के बाद करीब छोटे-बड़े 85 गांवों व 83 वार्डो को समेटे संझौली प्रखंड को वैक्सीनेशन मिशन की सफलता की ओर अग्रसर होना सुखद बात है। अगर यह सफलता हासिल होती है, तो संझौली प्रखंड के लिए यह दूसरी बड़ी जीत होगी। पर यह सफलता अधिकारियों के सफल प्रयास के साथ साथ जनभागीदारी पर निर्भर है। मिशन को लेकर बोले डीएम:

संझौली छोटा प्रखंड है, परंतु यहां के लोग जागरूक हैं। पहले भी प्रखंड के लोगों ने अपनी जागरूकता का परिचय दिया है। इस बार दो हफ्ते में शत प्रतिशत टीकाकरण को ले लक्ष्य निर्धारित है। पंचायत व वार्ड स्तर पर वैक्सीनेशन को ले लोगों को जागरूक करने के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया गया है। लक्ष्य को हांसिल करने के लिए जनभागीदारी के साथ लोगों को आगे आने की जरूरत है। यह सफलता एक बार पुन: गौरवपूर्ण इतिहास को दोहराएगी।

धर्मेंद्र कुमार, डीएम-रोहतास कहते हैं बीडीओ

शत प्रतिशत टीकाकरण के लक्ष्य को पाने के लिए रविवार से टीम पूरी तत्परता के साथ लग गई है। पंचायत स्तर पर टीम का गठन किया गया है ,जो लोगों को जागरूक कर रही है। धार्मिक संगठन से जुड़े लोग , बुद्धिजीवियों, समाजसेवियों व युवा वर्ग से भी मदद करने की अपील की गई हैं।

कुमुद रंजन, बीडीओ-संझौली

chat bot
आपका साथी