पैक्स चुनाव: संझौली प्रखंड में 59.07 फीसद पड़े वोट

रोहतास। पैक्स चुनाव को ले शुक्रवार को प्रखंड के कुल 20 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Dec 2019 06:01 PM (IST) Updated:Fri, 13 Dec 2019 06:01 PM (IST)
पैक्स चुनाव: संझौली प्रखंड में 59.07 फीसद पड़े वोट
पैक्स चुनाव: संझौली प्रखंड में 59.07 फीसद पड़े वोट

रोहतास। पैक्स चुनाव को ले शुक्रवार को प्रखंड के कुल 20 मतदान केंद्रों पर शांतिपूर्ण मतदान संपन्न हुआ। कुल 59.07 फीसद मतदान हुआ। बारिश में भी मतदाताओं ने बढ़ चढ़कर मतदान में हिस्सा लिया। कई मतदान केंद्रों पर सुबह से मतदान अवधि समाप्त होने तक मतदाताओं की कतारें लगी रही। इस बार नए वोटरों के साथ महिला मतदाताओं की भी भागीदारी अच्छी खासी रही। बीडीओ सह निर्वाची पदाधिकारी कुमुद रंजन, सीओ आशीष कुमार, सहायक दंडाधिकारी नवनीत किशोर सिंह सहित अन्य अधिकारी बूथों का जायजा लेते रहे। छह पैक्स में सर्वाधिक मतदान चांदी इंग्लिश पैक्स में हुआ है। यहां 72.21 फीसद वोटरों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। सबसे कम उदयपुर पैक्स में मतदान हुआ है। यहां 50.15 फीसद मतदान हुआ है। अन्य पैक्स मझौली में 64.07 फीसद, संझौली पैक्स में 54.09 फीसद व करमैनी पैक्स में 59.03 फीसद मतदान की खबर है। निर्वाची पदाधिकारी कुमुद रंजन ने बताया कि मतगणना शनिवार को होगी।

chat bot
आपका साथी