जिले की 196 क्रय एजेंसियों पर होगी धान खरीद की जिम्मेदारी

रोहतास। वित्तीय वर्ष 2019-20 में जिले की मात्र 196 क्रय एजेंसियों पर धान अधिप्राप्ति लक्ष्य को पूरा

By JagranEdited By: Publish:Fri, 06 Dec 2019 06:46 PM (IST) Updated:Fri, 06 Dec 2019 06:46 PM (IST)
जिले की 196 क्रय एजेंसियों पर होगी धान खरीद की जिम्मेदारी
जिले की 196 क्रय एजेंसियों पर होगी धान खरीद की जिम्मेदारी

रोहतास। वित्तीय वर्ष 2019-20 में जिले की मात्र 196 क्रय एजेंसियों पर धान अधिप्राप्ति लक्ष्य को पूरा करने की जिम्मेदारी दी गई है। इन्ही क्रय एजेंसियों की बदौलत सहकारिता विभाग अपने लक्ष्य को पूरा करने में लगा हुआ है। हालांकि धान खरीदारी का लक्ष्य अभी निर्धारित नहीं किया गया है, लेकिन विगत वित्तीय वर्ष में निर्धारित लक्ष्य दो लाख दस हजार मीट्रिक टन को ही आधार मानकर सहकारिता विभाग के द्वारा धान की खरीदारी की तैयारी की जा रही है। अब तक महज जिले में 18 सौ किसानों के द्वारा इन क्रय एजेंसियों को धान बेचने के लिए ऑनलाइन निबंधन कराया गया है। निबंधन का कार्य लगातार चल रहा है। इसके लिए सहकारिता विभाग के द्वारा कोई समय सीमा निर्धारित नहीं किया गया है। हालांकि 31 मार्च तक होने वाली धान की खरीदारी से पहले ही किसानों को अपना निबंधन कराना होगा।

सहकारिता विभाग के अधिकारियों की मानें तो गत साल 13717 किसानों से धान की खरीदारी की गई थी। बताते चलें कि जिले में 264 अधिकृत क्रय एजेंसियां हैं। जिनमें 17 व्यापार मंडल व 247 पैक्स शामिल है। लेकिन 40 पैक्सों पर पूर्व में धान का बकाया होने के कारण इन्हे धान की खरीदारी से दूर रखा गया है। इसके अलावा 20 पैक्स का अभी तक ऑडिट का कार्य पूरा नहीं होने के कारण इन्हें भी धान की खरीदारी से अलग कर दिया गया है। जिले में स्थित कुल 17 व्यापार मंडल में मात्र नौ व्यापार मंडल ही इस बार धान की खरीदारी कर सकते हैं। पांच व्यापार मंडलों में कोरम पूरा नहीं होने के कारण उनका चुनाव नही होने तथा तीन का ऑडिट नही होने से इन्हे भी धान क्रय के कार्य से अलग कर दिया गया है। अधिकारियों की मानें तो अभी धान की कटनी चल रही है। वहीं नमी अधिक होने के कारण मानक के अनुरूप नहीं है। वहीं पैक्स चुनाव को लेकर भी धान की खरीददारी नहीं हो पा रही है।

chat bot
आपका साथी