तीन सप्ताह में एक लाख एमटी धान की हुई खरीद, 93 फीसद लक्ष्य हासिल

रोहतास। धान अधिप्राप्ति के लिए तिथि बढ़ाए जाने के बाद गत तीन सप्ताह में पैक्सों व व्यापार मंडलों

By JagranEdited By: Publish:Fri, 19 Feb 2021 11:20 PM (IST) Updated:Fri, 19 Feb 2021 11:20 PM (IST)
तीन सप्ताह में एक लाख एमटी धान की हुई खरीद, 93 फीसद लक्ष्य हासिल
तीन सप्ताह में एक लाख एमटी धान की हुई खरीद, 93 फीसद लक्ष्य हासिल

रोहतास। धान अधिप्राप्ति के लिए तिथि बढ़ाए जाने के बाद गत तीन सप्ताह में पैक्सों व व्यापार मंडलों ने एक लाख एमटी धान खरीद नया रिकार्ड बनाया है। अबतक 29104 रैयत व गैर रैयतों से 307732 मीट्रिक टन हुई धान की खरीद होने के बाद भी अधिकांश कास्तकार पैक्सों पर सवाल खड़ा कर रहे हैं। उनका कहना है कि धान की खरीद साहूकारों से कर पैक्स अध्यक्ष उसे गैर रैयतों का नाम दे रहे हैं। इस वर्ष धान अधिप्राप्ति लक्ष्य पिछले साल से 50 फीसद अधिक कर 3.30 लाख एमटी किया गया है। वहीं खरीद की तिथि 31 मार्च से घटा 21 फरवरी कर दिया गया है। चावल के भुगतान में तेजी लाए जाने के बाद धान खरीद गत 20 दिनों में लगभग एक लाख एमटी हो गई। अब तीन दिनों में महज 22 हजार एमटी धान की खरीद की जानी है, जिसे सहकारिता विभाग को पूरा भरोसा है कि वह शत फीसद लक्ष्य हासिल कर लेगा।

जिले को प्राप्त 3.30 लाख एमटी के लक्ष्य के विरुद्ध अबतक 230 पैक्स समिति व 12 व्यापार मंडलों द्वारा 29104 किसानों से 307732 एमटी धान की खरीद की गई है। अब तक की रिपोर्ट के अनुसार अधिप्राप्ति के मामले में रोहतास जिला सूबे में पहले स्थान पर है।

कहते हैं अधिकारी :

जिले में अबतक जिले में 307732 एमटीधान की खरीद की गई है। गत तीन सप्ताह में धान खरीद में काफी तेजी आई है। इस दौरान लगभग एक लाख एमटी धान खरीद हुआ है। पैक्सों व व्यापार मंडलों से 21 फरवरी तक धान खरीद कराई जाएगी। 21 फरवरी को रविवार होने के बावजूद खरीद होगी व लक्ष्य को पूरा किया जाएगा।

समरेश कुमार

जिला सहकारिता पदाधिकारी, रोहतास प्रखंडवार धान खरीद :

प्रखंड अबतक कुल खरीद मीट्रिक टन में अकोढ़ीगोला 17453.90

बिक्रमगंज 12423. 88

चेनारी 18792 .20

दावथ 12176.60

डेहरी 12036.10

दिनारा 32810.37

काराकाट 19926.10

करगहर 32992.90

कोचस 20639.34

नासरीगंज 14805.90

नौहट्टा 7939.00

नोखा 19544.29

राजपुर 11346.30

रोहतास 9003.00

संझौली 8119.90

सासाराम 21371.00

शिवसागर 19977.73

सूर्यपुरा 6498.60

तिलौथू 10695.30

chat bot
आपका साथी