बुजुर्ग महिलाओं एवं दिव्यांगों ने भी मतदान में बढ़ चढ़कर लिया भाग

प्रथम चरण में डेहरी विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को मतदान के दौरान लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Oct 2020 04:06 PM (IST) Updated:Wed, 28 Oct 2020 04:06 PM (IST)
बुजुर्ग महिलाओं एवं दिव्यांगों ने भी मतदान में बढ़ चढ़कर लिया भाग
बुजुर्ग महिलाओं एवं दिव्यांगों ने भी मतदान में बढ़ चढ़कर लिया भाग

रोहतास। प्रथम चरण में डेहरी विधानसभा क्षेत्र में बुधवार को मतदान के दौरान लोगों ने बढ़ चढ़कर भाग लिया। बुजुर्ग महिलाओं व दिव्यांगों में भी मतदान के प्रति खासा उत्साह देखा गया। शासन प्रशासन की सतर्कता के चलते मतदान शांतिपूर्वक चलता रहा। मतदान प्रक्रिया सुबह सात बजे प्रारंभ हो गई थी । जगह-जगह पोलिग बूथों पर मतदाताओं की खासी भीड़ देखी गई।

मतदान केंद्र संख्या 276 तारबंगला में बुजुर्ग महिला शिवकली देवी और बूथ संख्या 213 मकराईन में दिव्यांग संतोष राम वोट देने के लिए खासे उत्साहित दिखे। कुछ दिव्यांग महिला स्वयं लाठी डंडे के सहारे मतदान केंद्र पर पहुंची। जो चलने फिरने में असमर्थ थे, उनके साथ एक अन्य व्यक्ति को सहायक के रूप में बूथ के अंदर घुसने की अनुमति दी गई थी। जिन्होंने सहायक की मदद से मतदान किया। पुलिस प्रशासन द्वारा भी महिला, बुजुर्ग और दिव्यांग वोटर की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्था की थी। पोंलिग बूथ पर मौजूद सभी अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया था कि मतदाताओं को किसी प्रकार की समस्या न होने दी जाए। साथ ही दिव्यांग, बुजुर्ग और महिलाओं का विशेष ध्यान रखा जाए।

इस संबंध में एसडीएम सुनील कुमार सिंह ने बताया कि सभी अधिकारियों को मतदाताओं के साथ सौम्य व्यवहार करने का निर्देश दिया गया था। दिव्यांगजनों के साथ एक सहायक को भी मतदान केंद्र के अंदर जाने की अनुमति दी गई थी।

chat bot
आपका साथी