प्रखंड व थाना परिसर में अधिकारियों ने किया पौधारोपण

प्रखंड व थाना परिसर में गुरुवार को अधिकारियों द्वारा पौधारोपण किया गया।

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Oct 2020 05:53 PM (IST) Updated:Thu, 15 Oct 2020 05:53 PM (IST)
प्रखंड व थाना परिसर में अधिकारियों ने किया पौधारोपण
प्रखंड व थाना परिसर में अधिकारियों ने किया पौधारोपण

संवाद सूत्र, नौहट्टा : रोहतास। प्रखंड व थाना परिसर में गुरुवार को अधिकारियों द्वारा पौधारोपण किया गया। बीडीओ अनुराग आदित्य, थानाध्यक्ष संजय कुमार वर्मा, सीआरपीएफ तियरा कैंप के सहायक समादेष्टा सुभाषचंद्र झा ने विभिन्न फलदार पौधों का रोपण किया।

बीडीओ ने कहा कि पेड़ मनुष्य ही नहीं, संसार के सभी जीव का आधार है। पेड़ से आक्सीजन भरपूर मात्रा में मिलता है, जिससे मनुष्य व पेड़ एक दूसरे के पूरक कहे जाते हैं। वृक्ष प्रकृति को स्वच्छ व सुंदर बनाते हैं। पेड़ पौधों की कमी होने से वैश्विक तापक्रम में परिवर्तन हो जा रहा है, जिससे ओजोन होल धीरे-धीरे बढ़ता जा रहा है। वैश्विक महामारी के संक्रमण से बचाव के लिए लगे लॉकडाउन में पर्यावरण में सुधार हुआ था, लेकिन पूरी तरह अनलॉक होने पर प्रदूषण बढ़ने का संकेत मिल रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि 250 पौधे का रोपण किया गया है, जिसमें आम, कटहल, पपीता, शरीफा, आंवला, सागवान आदि शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी