पार्टी के सांगठनिक संरचना को और सशक्त बनाने की जरूरत

रोहतास। प्रखंड के बडिहां स्थित आनंद मैरिज हॉल में शुक्रवार को प्रखंड भाजपा कार्यकर्ताओं

By JagranEdited By: Publish:Fri, 12 Feb 2021 06:44 PM (IST) Updated:Fri, 12 Feb 2021 06:44 PM (IST)
पार्टी के सांगठनिक संरचना को और सशक्त बनाने की जरूरत
पार्टी के सांगठनिक संरचना को और सशक्त बनाने की जरूरत

रोहतास। प्रखंड के बडिहां स्थित आनंद मैरिज हॉल में शुक्रवार को प्रखंड भाजपा कार्यकर्ताओं का दो दिवसीय चितन शिविर आरंभ हुआ। उद्घाटन जिलाध्यक्ष सुशील कुमार व पूर्व विधायक सत्यनारायण सिंह ने पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर किया।

जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी के सांगठनिक संरचना को सशक्त करने एवं कार्यकर्ताओं के बीच पार्टी के इतिहास और विकास एवं पारिवारिक माहौल निर्माण को लेकर चितन शिविर का आयोजन किया गया है। इस बार प्रदेश अध्यक्ष द्वारा राजनैतिक गतिविधियों को जन जन तक पहुंचाने, अपने कार्यकर्ताओं को सशक्त और सु²ढ़ जनप्रतिनिधित्व देने के लिए त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में जिला परिषद सदस्य, पंचायत समिति सदस्य एवं मुखिया के पद पर अपने पार्टी के समर्थित उम्मीदवारों को मदद करने का निर्णय लिया गया है, ताकि अधिक से अधिक कार्यकर्ता को प्रतिनिधित्व करने का अवसर मिल सके। उन्होंने कार्यकर्ताओं को वर्ष 2014 के बाद भारत की राजनीति में आए बदलाव, कार्यकर्ता का दायित्व, वर्तमान भारत की वैचारिक मुख्यधारा पर विस्तृत प्रकाश डाला। पूर्व विधायक ने भाजपा के विचारधारा ,कार्यकर्ता के व्यक्तित्व विकास, पिछले छह वर्षों में हुए अंत्योदय योजना पर सरकार का प्रयत्न, सुरक्षा एवं साम‌र्थ्य के साथ आत्मनिर्भर भारत का संकल्प, सोशल मीडिया का प्रभावी उपयोग, हमारी कार्य पद्धति एवं संगठन संरचना में कार्यकर्ता की भूमिका के साथ सैद्धांतिक अधिष्ठान पर प्रकाश डाला। चितन शिविर शनिवार तक चलेगा। संचालन प्रखंड अध्यक्ष ग्रामीण आनंद कुमार पांडेय ने किया। शिविर में जिला महामंत्री शशि भूषण प्रसाद, राकेश कुमार सिन्हा, संजय तिवारी, प्यारेलाल ओझा, पंकज कुमार सिंह, प्रकाश गोस्वामी समेत ग्रामीण क्षेत्र के सभी पंचायत व बूथ स्तर के कार्यकर्ता शामिल थे।

chat bot
आपका साथी