मनमाना किराया वसूली का विरोध करने पर यात्रियों के साथ हो रही बदसुलूकी

चांद प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों यात्री वाहन संचालकों की मनमानी चरम पर है। किराया में वृद्धि के साथ यात्रियों के साथ बदसलूकी करने में भी वाहन संचालक मनमानी कर रहे हैं। इससे यात्रियों में काफी नाराजगी है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 05 Sep 2021 11:38 PM (IST) Updated:Sun, 05 Sep 2021 11:38 PM (IST)
मनमाना किराया वसूली का विरोध करने पर यात्रियों के साथ हो रही बदसुलूकी
मनमाना किराया वसूली का विरोध करने पर यात्रियों के साथ हो रही बदसुलूकी

चांद : प्रखंड क्षेत्र में इन दिनों यात्री वाहन संचालकों की मनमानी चरम पर है। किराया में वृद्धि के साथ यात्रियों के साथ बदसलूकी करने में भी वाहन संचालक मनमानी कर रहे हैं। इससे यात्रियों में काफी नाराजगी है। वाहन चालकों के द्वारा यात्रियों से अधिक किराया वसूल किया जा रहा है। कोरोना काल के समय वाहनों में 50 फीसद सवारी बैठाने का आदेश था। तब वाहन संचालकों ने एका एक किराया बढ़ा दिया। तब संचालकों द्वारा दिया जा रहा तर्क कि कम यात्री बैठाने के लिए नुकसान हो रहा है समझ में आता था। लेकिन अब तक क्षमता से काफी अधिक सवारी बैठा रहे हैं फिर भी किराया कम नहीं ले रहे यह बात समझ से परे हैं। जबकि परिवहन विभाग द्वारा किराया का निर्धारण भी कर दिया गया है। लेकिन उसे कोई वाहन संचालक मानने को तैयार नहीं। सभी वाहन चालक अपने मन मुताबिक किराया तय कर दिए हैं।

जिसका विरोध करने पर यात्रियों के साथ बदसलूकी भी कर रहे हैं। किराया अधिक बढ़ने से सबसे अधिक प्रभारी मजदूर वर्ग के लोग हैं।

वाहन संचालकों द्वारा किसी यात्री की मजबूरी भी नहीं समझी जा रही। वृद्ध, दिव्यांग या कोई बीमारी हो इससे उन्हें कोई लेना-देना नहीं। बस उन्हें किराया चाहिए, नहीं तो मारपीट करने पर उतारू हो जा रहे हैं। बता दें कि चांद से धरौली की दूरी आठ किलोमीटर है। इसके लिए 20 रुपये किराया वसूल किया जा रहा है। चांद से भभुआ की दूरी 25 किमी है। यहां किराये की वसूली 50 रुपये तक की जा रही है।

क्या कहते हैं लोग -

फोटो नंबर- 03

विजेंद्र सिंह, अमांव: वाहन चालकों के द्वारा मनमानी किराया वसूल करने से आम आदमी के हर कार्य पर असर पड़ा है। बीमार वृद्ध एवं दिव्यांगों से मनमानी किराया वसूल करने पर उनको कहीं आना जाना मुश्किल हो गया है। मनमाना किराया वसूल करने से सबसे अधिक परेशानी किसान मजदूर को है।

फोटो नंबर- 04

रूमा देवी: मनमाना किराया वसूल करने से गृहणियों पर पडीा भी प्रभाव पड़ा है। घर के काम या समान लाने के लिए महिलाओं को बाजार जाना पड़ता है। लेकिन मनमाना किराया वसूल करने से बाजार जाने में मुश्किल हो रहा है। वाहन चालकों के द्वारा एक किमी जाने पर भी 20 रूपये किराया लिया जा रहा है। यह सरासर गलत है।

chat bot
आपका साथी