दहेज के लिए विवाहिता की हत्या

रोहतास। दरिहट थाना क्षेत्र के मझियांव गांव में दहेज के लिए एक विवाहिता कि जलाकर हत्या करने करने का म

By JagranEdited By: Publish:Sun, 15 Dec 2019 07:34 PM (IST) Updated:Sun, 15 Dec 2019 07:34 PM (IST)
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या
दहेज के लिए विवाहिता की हत्या

रोहतास। दरिहट थाना क्षेत्र के मझियांव गांव में दहेज के लिए एक विवाहिता कि जलाकर हत्या करने करने का मामला थाने में दर्ज कराया गया है। मृतका मझियांव निवासी उदय कुमार सिंह की बहू 25 वर्षीय ब्यूटी देवी बताई जाती है।

ब्यूटी के भाई मुन्ना राय द्वारा दर्ज कराई गई प्राथमिकी में दहेज में गाड़ी व रुपए नहीं देने पर ससुर समेत पांच लोगों पर घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया गया है। वहीं ससुराल के लोगों का कहना है कि ब्यूटी आग में बुरी तरह से झुलस गई थी, जिसे इलाज के लिए वाराणसी ले जा रहे थे। लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। थानाध्यक्ष तिला उरांव ने बताया कि प्राथमिकी के अनुसार नटवार थाना क्षेत्र के बलिया गांव निवासी मुन्ना राय की बहन ब्यूटी की शादी 2016 में मझियांव निवासी अमित कुमार सिंह से हुई थी। शादी के बाद से ही बाइक व रुपये की मांग को लेकर ब्यूटी को प्रताड़ित किया जाता था। ब्यूटी को डेढ़ वर्ष का एक व छह माह की एक लड़की भी है। प्राथमिकी में पति के अलावा ससुर उदय कुमार सिंह, सास शीला देवी, ननद सोनी कुमारी व देवर सुमित कुमार को आरोपित किया गया है।

chat bot
आपका साथी