कांग्रेस विधायक संतोष मिश्र के पोता संजीव मिश्र हत्याकांड का मुख्य आरोपित गिरफ्तार

परसथुआं के चर्चित संजीव मिश्र हत्याकांड में मंगलवार की रात पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। करगहर विधायक संतोष मिश्रा के स्वजन एवं गिरीश नारायण मिश्र महाविद्यालय के सचिव मंजीव मिश्र के बड़े भाई सामाजिक कार्यकर्ता संजीव मिश्र की हत्या के मुख्य अभियुक्तों में से एक निरंजन राय को पुलिस ने 105 दिन बाद गिरफ्तार करने में कामयाब हुई। गिरफ्तार अपराधी को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 09 Jun 2021 09:48 PM (IST) Updated:Wed, 09 Jun 2021 10:40 PM (IST)
कांग्रेस विधायक संतोष मिश्र के पोता संजीव मिश्र हत्याकांड का मुख्य आरोपित गिरफ्तार
कांग्रेस विधायक संतोष मिश्र के पोता संजीव मिश्र हत्याकांड का मुख्य आरोपित गिरफ्तार

संवाद सूत्र, परसथुआ: रोहतास। परसथुआं के चर्चित संजीव मिश्र हत्याकांड में मंगलवार की रात पुलिस को एक बड़ी कामयाबी मिली है। करगहर विधायक संतोष मिश्रा के स्वजन एवं गिरीश नारायण मिश्र महाविद्यालय के सचिव मंजीव मिश्र के बड़े भाई सामाजिक कार्यकर्ता संजीव मिश्र की हत्या के मुख्य अभियुक्तों में से एक निरंजन राय को पुलिस ने 105 दिन बाद गिरफ्तार करने में कामयाब हुई। गिरफ्तार अपराधी को पूछताछ के बाद जेल भेज दिया गया। थानाध्यक्ष विजय कुमार सिंह ने बताया कि मुख्य अभियुक्त कैमूर जिले के कुदरा प्रखंड कै सलथुआ निवासी चुन्नू राय एवं निरंजन राय ने पुलिस को चकमा दे फरार चल रहे थे। पुलिस हर समय गिरफ्तार करने के फिराक में रहती थी। अंतत: एक अभियुक्त निरंजन राय को गिरफ्तार करने में कामयाब रही। बताया कि पुलिस की गठित टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर इसे परसथुआ चौक पर ही गिरफ्तार कर लिया। हालांकि पुलिस की भनक पाते हीं यह भागने की कोशिश करने लगा, परंतु पुलिस ने दौड़कर दबोच लिया। थानाध्यक्ष ने बताया कि गिरफ्तार अपराधी को पूछताछ एवं कानूनी प्रक्रिया पूरी कर जेल भेज दिया गया। उन्होंने दावा किया कि चुन्नू राय को भी बहुत जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा। बता दें कि एएसपी अरविद प्रताप सिंह ने मंजीव मिश्र से मिलकर अभियुक्तों को बहुत जल्द गिरफ्तार करने का भरोसा दिलाया था। ज्ञातव्य हो कि संजीव मिश्र की 27 फरवरी को उनके दरवाजे पर सरेशाम हत्या कर दी गई थी। जिसके बाद एएसपी अरविद प्रताप सिंह के नेतृत्व में एसआइटी का गठन किया गया था। इससे पहले एक नाबालिग समेत दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

chat bot
आपका साथी