लोक अदालत को ले चलाया गया विधिक जागरूकता कार्यक्रम

रोहतास। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली के आदेशानुसार एवं बिहार राज्य विधिक सेवा

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Nov 2018 05:34 PM (IST) Updated:Mon, 19 Nov 2018 05:34 PM (IST)
लोक अदालत को ले चलाया गया विधिक जागरूकता कार्यक्रम
लोक अदालत को ले चलाया गया विधिक जागरूकता कार्यक्रम

रोहतास। राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकार नई दिल्ली के आदेशानुसार एवं बिहार राज्य विधिक सेवा प्राधिकार पटना निर्देशानुसार रोहतास जिले में जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा गांवों में डोर टू डोर पांच दिवसीय जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें आगामी आठ दिसंबर को लगने वाली राष्ट्रीय लोक अदालत की जानकारी दी गई। टीम द्वारा करगहर प्रखंड के निमडीहरा, बभन बरेहटा, हमीरपुर, लोकनाथपुर, अमवलिया, तेन्दुनी, बकसडा,तथा कोचस प्रखंड के डढाव, नौवां, सरोठ, देवरिया, हेल्हा, दैदहां, इंदौर, चंवरी, उसरांव, मझौली, शाहमलखैरा, कनक सेमरिया सहित विभिन्न गांवों में पारा विधिक स्वयंसेवकों ने डोर टू डोर जाकर जन संपर्क किया गया तथा लोगों को विधिक सेवा एवं लोक अदालत के बारे में जानकारी दी। विधिक सेवा प्राधिकार के पैनल अधिवक्ता संजय कुमार तिवारी ने बताया कि आपराधिक, दीवानी, दुर्घटना बीमा, दावा, परिवारिक विवाद, श्रम विवाद, भू -अधिग्रहण , राजस्व, बिजली, पानी सहित विभिन्न प्रकार के सुलहनीय मुकदमे, जो न्यायालय में लंबित है, उन सभी प्रकार के सभी सुलहनीय मुकदमों का निष्पादन लोक अदालत में कराने की अपील लोगों से की गई।बताया कि राष्ट्रीय लोक अदालत के माध्यम से संबंधित मामले की सुलह समझौते के आधार पर निपटारा किया जाता है। इसमे बिना कोर्ट फीस व किसी अन्य खर्च के ही मामला का निष्पादन किया जाता है। इसके लिए विशेष शिविर आठ दिसंबर को सासाराम में आयोजित की गई है। जिसमें अपने मुकदमे को आपसी सुलह समझौते से समाप्त करने की बात कही गई। टीम के द्वारा बताया गया कि 14 नवंबर से प्रारंभ जागरूकता अभियान का समापन रविवार 18 नवंबर को किया गया। इसकी जानकारी पारा विधिक स्वयंसेवक निखिल जय ¨सह, मुन्ना कुमार भारद्वाज, नागेंद्र तिवारी, याहिया अंसारी ने उपस्थित लोगो को दी। मौके पर शाहमल खैरादेव के मुखिया निरंजन चौरसिया, नौवां पंचायत के मुखिया रामांकात साह, अररुआ के मुखिया राजू ¨सह सहित अन्य लोग मौजूद थे।

chat bot
आपका साथी