जय कन्हैया लाल की, हाथी-घोड़ा पालकी

सशक्त नारी परिवार समाज व राष्ट्र को मजबूती प्रदान करती है। रूढि़वादिता व कुरीतियों को मिटाती हैं। एक ऐसी ही महिला हैं संझौली प्रखंड की उप प्रमुख डॉ मधु उपाध्याय जो स्वच्छता अभियान को ले पुरस्कृत भी हो चुकी हैं। स्वच्छता आइकॉन के रूप में महत्वपूर्ण कार्य करने वाली मधु अब महिलाओं को घर की देहरी लांघकर पुरुषों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चलने पर बल देती हैं।

By JagranEdited By: Publish:Wed, 12 Aug 2020 04:54 PM (IST) Updated:Wed, 12 Aug 2020 06:44 PM (IST)
जय कन्हैया लाल की, हाथी-घोड़ा पालकी
जय कन्हैया लाल की, हाथी-घोड़ा पालकी

रोहतास। जिले में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार हर्षोल्लास पूर्वक मनाया गया। लोगों द्वारा घरों में श्रीकृष्ण की झांकी को आकर्षक तरीके से सजाया गया था। जन्मोत्सव मनाने के लिए श्रीकृष्ण, राधा सहित अन्य देवी-देवताओं की मनोहारी झांकी सजाई गई थी। दूसरे दिन भी बुधवार को सुबह से ही घरों में पूर्जन अर्चन का शुरु हो गया। व्रती महिलाओं और भक्तों द्वारा विधि विधान से श्रीकृष्ण का पूजन अर्चन किया गया। हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैया लाल की, ठाकुरजी बैठहि पालकी के उद्घघोष से पूरा वातावरण गुंजायमान हो उठा। लोग श्रीकृष्ण की भक्ति में सराबोर रहे।

कोरोना व लॉकडाउन को ध्यान में रख जन्माष्टमी पर्व पर विशेष पूजन अर्चन का आयोजन किया गया। परिसर को आकर्षक तरीके से सजाया गया था। सुबह स्नान आदि के बाद घर में पूजन अर्चन किया, इसके बाद श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव कार्यक्रम की तैयारियों में जुट गए। घरों में बच्चों द्वारा अभिभावकों संग श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर मनोहारी झांकी सजाई गई थी। शहर के अलावा गांवों में आधी रात होते ही लड्डू गोपाल के भजन, सोहर व आरती से गूंज उठे। व्रती मास्क व शारीरिक दूरी का पालन करते हुए भगवान श्रीकृष्ण को याद किया। जिला प्रशासन की ओर से नजर रखने का कार्य किया गया ताकि लॉकडाउन के नियमों का उल्लंघन न हो। अधिकारियों ने प्रमुख मंदिरों का भी भ्रमण किया जहां पूर्व में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर पूजा होती थी।

chat bot
आपका साथी