बिहार के सभी जिलों में बड़े पैमाने पर स्थापित होंगे उद्योग : शाहनवाज

बिहार के सभी जिलों में बड़े पैमाने पर उद्योग स्थापित होंगे। कम से कम दो सौ बिहारियों को उद्योगपति बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस पर कार्य भी शुरू हो गया है। स्थानीय अजीत आडिटोरियम में रविवार को भाजयुमो द्वारा आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने यह बातें कही।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 12 Sep 2021 10:50 PM (IST) Updated:Sun, 12 Sep 2021 10:50 PM (IST)
बिहार के सभी जिलों में बड़े पैमाने पर स्थापित होंगे उद्योग : शाहनवाज
बिहार के सभी जिलों में बड़े पैमाने पर स्थापित होंगे उद्योग : शाहनवाज

संवाद सहयोगी, बिक्रमगंज : रोहतास। बिहार के सभी जिलों में बड़े पैमाने पर उद्योग स्थापित होंगे। कम से कम दो सौ बिहारियों को उद्योगपति बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इस पर कार्य भी शुरू हो गया है। स्थानीय अजीत आडिटोरियम में रविवार को भाजयुमो द्वारा आयोजित युवा संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राज्य के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने यह बातें कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हमें उद्योग लगाने की जिम्मेवारी देकर बिहार भेजा है। उस जिम्मेवारी को हमें हर हाल में पूरा करना है।

उन्होंने पूर्व में किए गए अपने कार्यों की चर्चा करते हुए कहा कि हमें जो भी जिम्मेवारी मिली है, उसे पूरा किया है, और इस जिम्मेवारी को भी पूरा करेंगे। बिहार में सभी क्षेत्रों शिक्षा, कृषि, सड़क, बिजली में काफी विकास हुआ है। अब उद्योग का विकास कर रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की सरकार की योजना है। इस पर काम शुरू कर दिया गया है। युवाओं को 10 लाख रुपये की आर्थिक सहायता बिना ब्याज के दी जा रही है। इसमे पांच लाख की सब्सिडी है।

संवाद कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजयुमो के जिलाध्यक्ष पंकज सिंह व संचालन प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रितेश राज ने किया। कार्यक्रम में मंत्री के अलावा अन्य वरीय नेताओं को मोमेंटो और अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम को भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष दुर्गेश सिंह, विधान पार्षद निवेदिता सिंह, पूर्व विधायक राजेश्वर राज, शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश महासचिव मनीष रंजन, त्रिविक्रम नारायण सिंह, विकास यादव, अरविद सिंह, रोहित राय, कुंदन सिंह, अमरेश सिंह, संजीत श्रीवास्तव, ब्रजेश कुमार, डा. विकास सिंह, धर्मेंद्र तिवारी, सुशील सिंह, विक्की राय, विवेक सिंह, मंगल पांडेय समेत अन्य ने भी संबोधित किया। इनसेट

उद्योग मंत्री ने किया प्लास्टिक फैक्ट्री का मुआयना संवाद सहयोगी, बिक्रमगंज : रोहतास। राज्य के उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन ने रविवार कोधावां स्थित भारत डोमेस्टो वेयर प्लास्टिक फैक्ट्री का मुआयना किया तथा इसे स्थापित करने वाले युवा आंनद मोहन को हर संभव सहयोग का आश्वासन दिया। भाजयुमो के जनसंवाद कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मंत्री ने कोरोना काल में जाब छोड़ खुद फैक्ट्री मालिक बन स्थानीय कुछ लोगों को रोजगार से जोड़ने वाले आनंद मोहन की हौसला आफजाई की। उन्होंने बिजली संबंधी आ रही समस्या को दूर करने की पहल करने का आश्वासन भी दिया। आनंद मोहन उर्फ टुनटुन सिंह के अनुसार उन्होंने 2009 में लखनऊ से सीपेट प्लास्टिक इंजीनियरिग की डिग्री लेने के बाद हिमाचल प्रदेश में छह माह का प्रशिक्षण प्राप्त कर विभिन्न कंपनियों में नौकरी की थी। बाद में एक कंपनी में 20 लाख के पैकेज पर नौकरी कर रहे थे कि कोरोना काल में लगे लाकडाउन के दौरान गांव लौट आए। अब वे गांव में ही एक प्लास्टिक की फैक्ट्री स्थापित कर 21 लोगों को रोजगार दे रहे हैं। जिसमें अधिकांश महिलाएं हैं। इन महिलाओं को स्वयं प्रशिक्षण देकर मशीन पर कार्य करने में दक्ष बनाया है। आनंद मोहन ने कहा कि मंत्री से उत्पादन में आ रही समस्या व उसके निदान का आग्रह किया गया। इनसेट

मंत्री शाहनवाज का हुआ भव्य स्वागत

बिक्रमगंज : रोहतास। पटना से बिक्रमगंज पहुंचने के क्रम में उद्योग मंत्री सैयद शाहनवाज हुसैन का दर्जनभर से अधिक स्थानों पर स्वागत किया गया। भाजपा शिक्षक प्रकोष्ठ के प्रदेश महामंत्री सह काराकाट प्रभारी डा. मनीष रंजन के अनुसार धारुपुर गांव में मंत्री का स्वागत भव्य तरीके से किया गया। शाहनवाज हुसैन जिदाबाद के नारों से पूरा गांव गुंज उठा।

chat bot
आपका साथी