जदयू कार्यकर्ताओं ने किया केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह का भव्य स्वागत

जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह के केंद्रीय इस्पात मंत्री बनने के बाद प्रथम आगमन पर उत्साहित जदयू कार्यकर्ताओं ने उनका जगह-जगह स्वागत किया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 11 Sep 2021 11:18 PM (IST) Updated:Sat, 11 Sep 2021 11:18 PM (IST)
जदयू कार्यकर्ताओं ने किया केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह का भव्य स्वागत
जदयू कार्यकर्ताओं ने किया केंद्रीय इस्पात मंत्री आरसीपी सिंह का भव्य स्वागत

जागरण संवाददाता, सासाराम : रोहतास। जदयू के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष आरसीपी सिंह के केंद्रीय इस्पात मंत्री बनने के बाद प्रथम आगमन पर उत्साहित जदयू कार्यकर्ताओं ने उनका जगह-जगह स्वागत किया।

मुख्य प्रवक्ता रिकू सिंह ने कहा कि जिलाध्यक्ष नागेंद्र चंद्रवंशी, पूर्व मंत्री जयकुमार सिंह जी, पूर्व विधायक डा. अशोक कुमार, वशिष्ठ सिंह जी व ललन पासवान के नेतृत्व में जिला के बार्डर मोहिनी के समीप सैकड़ों वाहनों के साथ हजारों कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। बिक्रमगंज, संझौली, नोखा, बरांव मोड़, मोकर, स्थानीय जिला कार्यालय लालगंज व पोस्ट आफिस मोड़ पर जगह-जगह कार्यकर्ताओं ने गाजा-बाजा के साथ स्वागत किया। वहीं फजलगंज कार्यालय पर ट्रेडर्स प्रकोष्ठ ने मंत्री का स्वागत किया।

मंत्री ने कहा कि जदयू कार्यकर्ताओं की पार्टी है। बूथ स्तर तक कार्यकर्ता पहुंच चुके हैं और अब घर-घर जाकर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कामों को विस्तार पूर्वक पहुंचाना है, जिससे जनता दल यूनाइटेडएक बार फिर बिहार में नंबर वन पार्टी बन सके। स्वागत करने वालों में कमलेश राय, सीताराम पटेल, वशिष्ठ सिंह, प्रमिला सिंह, अमरेश चौधरी, रेणु कुशवाहा, अरविद कुशवाहा, अजय कुमार मिश्रा डब्लू, अनिल सिंह, अलख निरंजन, सविता नटराज, सुनील रजक, रजिया कामिल अंसारी, अशोक पटेल पप्पू, राकेश कुमार मुन्ना, सिकंजय सिंह, संजय सिंह, रजनीश पटेल, अभिषेक पटेल, नीरज कुमार, धनंजय पटेल समेत अन्य शामिल थे। वहीं शिवसागर में भी कार्यकर्ताओं ने मंत्री को फूल माला पहना स्वागत किया। शिवसागर- चेनारी में केंद्रीय मंत्री का ढोल नगाड़े के साथ किया गया स्वागत

संवाद सूत्र, चेनारी: रोहतास। केंद्रीय मंत्री व जदयू के वरिष्ठ नेता आरसीपी सिंह का चेनारी पहुंचने पर नेताओं ने भव्य स्वागत किया। शिवसागर में कमलेश राय, करगहर के सीताराम पटेल समेत अन्य नेताओं ने उनका स्वागत किया।

खुरमाबाद के पास रोहतास व कैमूर की सीमा पर बिहार सरकार के अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जामा खां, आलोक सिंह पूर्व विधायक वशिष्ठ सिंह, ललन पासवान, श्यामबिहारी राम, जिलाध्यक्ष नगेंद्र चंद्रवंशी , सुनील रजक, संतोष शर्मा, धर्मेंद्र कुशवाहा ,मुनेश्वर कुशवाहा ,रविरंजन सिंह पप्पू पटेल आदि नेताओं ने उनकी आगवानी की। इस दौरान केंद्रीय मंत्री ने खुरमाबाद गांव के समीप कतार में खड़ी महिलाओं से कुशलक्षेम पूछा तथा माला स्वीकार किया। इस दौरान कई महिलाओं ने हाथ में आवेदन लिए हुई थी, जिसे मंत्री को सौंपा। खुरमाबाद नदी पुल पर कैमूर के नेताओं के अलावा टेकारी ,इब्राहिमपुर ,सरैया आदि कई जगहों पर मंत्री का स्वागत हुआ। बाद में वे कैमूर के लिए रवाना हुए। खुरमाबाद में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री जामा खां ने कहा कि माननीय मुख्यमंत्री नीतीश कुमार व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह के नेतृत्व में बिहार का विकास हो रहा है। विकसित विहार बनाने के लिए प्रयास किया जा रहा है।

chat bot
आपका साथी