हथियार के साथ कार सवार चार वाहन लुटेरे गिरफ्तार

बघैला थाने की पुलिस ने रविवार की देर रात घोरडीही गांव के समीप राजपुर -नोखा रोड में हथियार के साथ चार वाहन लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 07 Sep 2020 05:07 PM (IST) Updated:Mon, 07 Sep 2020 10:22 PM (IST)
हथियार के साथ कार सवार चार वाहन लुटेरे गिरफ्तार
हथियार के साथ कार सवार चार वाहन लुटेरे गिरफ्तार

रोहतास। बघैला थाने की पुलिस ने रविवार की देर रात घोरडीही गांव के समीप राजपुर -नोखा रोड में हथियार के साथ चार वाहन लुटेरों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से एक कट्टा एक 315 बोर का कारतूस, कार एवं दो मोबाइल जब्त किया गया है। गिरफ्तार लुटेरे अमर साह, छोटन कुमार सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दहियाड़ तथा राजबली राम व अजित कुमार इसी थाना के डुमरिया गांव के निवासी बताए जाते है। पुलिस ने अपराधियों को पूछताछ के बाद सोमवार को जेल भेज दिया।

थानाध्यक्ष कुंजन कुमार ने बताया कि राजपुर से चुन्नू नामक व्यवसायी पिकअप वैन से मुर्गा लाने के लिए नोखा जा रहे थे। इसी दौरान लुटेरे सैंट्रो कार से वैन का पीछा करने लगे। दो बार कार के ओवरटेक करने पर चुन्नू को संदेह होने लगा और उसने बार-बार वाहन ओवरटेक करने की सूचना बघैला थाने की पुलिस को दी। सूचना पाते ही थानाध्यक्ष दल बल के साथ चल पड़े। लुटेरों द्वारा घोरडीही गांव से पहले ही पिकअप को ओवरटेक कर रोक दिया गया, तभी पीछे से थानाध्यक्ष व पहले से गश्ती में निकली पुलिस की टीम दोनो ओर से उन्हें घेर लिया। पुलिस को देख लुटेरे हथियार व गोली सड़क किनारे फेंक भागने लगे। तभी पुलिस ने सासाराम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के दहियाड़ निवासी अमर साह, छोटन कुमार तथा डुमरिया निवासी राजबली राम व अजित कुमार को दौड़ाकर पकड़ लिया। पुलिस ने घटनास्थल से एक कट्टा, एक 315 बोर के कारतूस, डब्लू बीओ 02 एक्स 3905 नंबर की सैंट्रो कार व दो मोबाइल बरामद की है। पुलिस लुटेरों द्वारा फेंके गए अन्य हथियार की भी ़खोज कर रही है। मुर्गा व्यवसायी चुन्नू के बयान पर प्राथमिकी दर्ज कर आज चारों लुटेरों को जेल भेज दिया गया।

chat bot
आपका साथी