डीईओ के निरीक्षण में चार शिक्षक पाए गए गायब

रोहतास। स्थानीय प्रेमनगर उच्च विद्यालय का डीईओ महेंद्र पोदार ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बिना सूच

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Jan 2019 05:32 PM (IST) Updated:Sat, 19 Jan 2019 05:32 PM (IST)
डीईओ के निरीक्षण में चार शिक्षक पाए गए गायब
डीईओ के निरीक्षण में चार शिक्षक पाए गए गायब

रोहतास। स्थानीय प्रेमनगर उच्च विद्यालय का डीईओ महेंद्र पोदार ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान बिना सूचना के गायब एक लिपिक व चार शिक्षकों पर कार्रवाई करने की बात कही।  उन्होंने बताया कि विभाग द्वारा विज्ञान प्रयोगशाला उपकरण खरीद के लिए पांच लाख की राशि आवंटित की गई थी। प्रयोगशाला उपकरण मानक के स्तर पर खरीद नहीं करने की शिकायत मिली थी। शिकायत के आलोक मे शुक्रवार को विद्यालय में प्रयोगशाला के लिए खरीदे गए उपकरण की जांच करने पहुंचे, तो शिक्षक सूर्यचंद मेहता, वसीम आलम, सत्येंद्र कुमार, मृत्युंजय कुमार व लिपिक पुणित पलक गायब मिले। उनकी हाजरी रजिस्टर में जगह खाली पड़ी हुई थी। लापरवाही बरतने को लेकर प्रभारी प्रधानाध्यापक अवधेश कुमार सहित पांच शिक्षक व एक लिपिक पर कार्रवाई की जाएगी।

chat bot
आपका साथी