मोकर में ऑटो पलटने से चार मजदूर गंभीर रुप से घायल

रोहतास। आरा-सासाराम पथ पर अगरेर थाना क्षेत्र के मोकर गांव में गुरुवार को एक तेज रफ्तार बेकाबू ऑटो पल

By JagranEdited By: Publish:Thu, 17 Oct 2019 05:45 PM (IST) Updated:Thu, 17 Oct 2019 05:45 PM (IST)
मोकर में ऑटो पलटने से चार मजदूर गंभीर रुप से घायल
मोकर में ऑटो पलटने से चार मजदूर गंभीर रुप से घायल

रोहतास। आरा-सासाराम पथ पर अगरेर थाना क्षेत्र के मोकर गांव में गुरुवार को एक तेज रफ्तार बेकाबू ऑटो पलट गई। जिससे उस पर सवार चार मजदूर गंभीर रुप से घायल हो गए। ऑटो पर कुल नौ लोग सवार थे। शेष पांच लोगों को भी आंशिक रुप से चोट आई है। जानकारी के अनुसार घायल होने वाले मजदूरों में नीमिया गांव निवासी इंदल राम, ललन राम, मुशायपुर निवासी राजेंद्र राम व विकास कुमार शामिल हैं। ऑटो मोकर से जमुहार जा रही थी। घायल होने वाले सभी मजदूर नारायण मेडिकल कॉलेज जमुहार में ही मजदूरी करने जा रहे थे। सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जिसमें इंदल राम व राजेंद्र राम की हालत चिताजनक होने के चलते बेहतर इलाज के लिए वाराणसी रेफर कर दिया गया।

chat bot
आपका साथी