भूमि विवाद में मारपीट, चार घायल

ओपी क्षेत्र के चितैनी डिघिटा गांव में मारपीट में चार लोग घायल हो गए हैं। इस संबंध में बुधवार की शाम दोनों तरफ से अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। बताया जाता है कि बुधवार दोपहर के बाद खेत जोतने के लिए गांव के दूधनाथ सिंह एवं श्याम सुंदर सिंह एकही खेत पर पहुंचे। दोनों उस खेत पर अपना दावा करने लगे। जिसे लेकर दोनों तरफ से जमकर लाठियां बरसाई गई। जिसमें दोनों तरफ से कुल चार लोगों का सर फट गया है। थानाध्यक्ष मोहम्मद कमाल अंसारी ने ब

By JagranEdited By: Publish:Thu, 09 Jul 2020 03:56 PM (IST) Updated:Thu, 09 Jul 2020 03:56 PM (IST)
भूमि विवाद में मारपीट, चार घायल
भूमि विवाद में मारपीट, चार घायल

रोहतास। ओपी क्षेत्र के चितैनी डिघिटा गांव में मारपीट में चार लोग घायल हो गए हैं। इस संबंध में बुधवार की शाम दोनों तरफ से अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है।

बताया जाता है कि बुधवार दोपहर के बाद  खेत जोतने के लिए गांव के दूधनाथ सिंह एवं श्याम सुंदर सिंह एक ही खेत पर पहुंचे। दोनों उस खेत पर अपना दावा करने लगे। जिसे लेकर दोनों तरफ से जमकर लाठियां बरसाई गई। जिसमें दोनों तरफ से कुल चार लोगों का सर फट गया है। थानाध्यक्ष मोहम्मद कमाल अंसारी ने बताया कि एक तरफ से दूधनाथ सिंह एवं संजीत कुमार तथा दूसरे तरफ से श्याम सुन्दर सिंह व उनके पुत्र रवि कुमार बुरी तरह से घायल हो गए हैं। सभी लोगों का इलाज पीएचसी कोचस में चल रहा है। थानाध्यक्ष ने बताया कि दोनों तरफ से मामला दर्ज कर पुलिस घटना की छानबीन शुरू कर दी है। बता दें कि धान की रोपनी शुरू होते ही क्षेत्र के कई गांवों में मारपीट की घटनाएं शुरू हो गई है। तीन दिन पहले शोभीपुर गांव में भूमि विवाद में जमकर लाठी डंडे चले और हथियार भी लहराए गए थे। जिसमें आधा दर्जन लोग घायल हो गए थे।

chat bot
आपका साथी