दो शराब धंधेबाज समेत चार गिरफ्तार

स्थानीय थाने की पुलिस ने शनिवार को क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से दो शराब धंधेबाजों समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 29 Aug 2020 05:27 PM (IST) Updated:Sat, 29 Aug 2020 05:27 PM (IST)
दो शराब धंधेबाज 
समेत चार गिरफ्तार
दो शराब धंधेबाज समेत चार गिरफ्तार

रोहतास। स्थानीय थाने की पुलिस ने शनिवार को क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से दो शराब धंधेबाजों समेत चार लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंहा ने बताया कि घुसियां खुर्द में सूर्यपुरा निवासी रामाकांत भारती व काराकाट थाना क्षेत्र के बेनसागर निवासी राजेश कुमार शराब के नशे में धुत होकर हंगामा कर रहे थे। जिन्हें गश्ती के दौरान पुलिस ने नशे की हालत में गिरफ्तार कर लिया।

थानाध्यक्ष ने बताया कि पुलिस ने अभियान चलाकर गुप्त सूचना पर शहर के कई ठिकानों पर छापेमारी की। इसी क्रम में देसी व अंग्रेजी शराब के साथ दो धंधेबाजों को गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार धंधेबाजों में स्थानीय ढिबरा मोहल्ला निवासी शंकर राम व तेंदुनी निवासी पप्पू सिंह शामिल हैं।

उन्होंने कहा कि यह अभियान लगातार जारी रहेगा। एक माह के भीतर अबतक अलग-अलग मामलों में करीब 30 लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

chat bot
आपका साथी