राज्य की प्रथम महिला मंत्री सुमित्रा देवी की जयंती मनाई गई

शहर के तकिया मोहल्ला में स्वतंत्रता सेनानी व राज्य की प्रथम महिला कैबिनेट मंत्री सुमित्रा देवी की जयंती कोरोना महामारी एवं आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए रविवार को मनाई गई।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 27 Sep 2020 10:50 PM (IST) Updated:Mon, 28 Sep 2020 05:13 AM (IST)
राज्य की प्रथम महिला मंत्री सुमित्रा देवी की जयंती मनाई गई
राज्य की प्रथम महिला मंत्री सुमित्रा देवी की जयंती मनाई गई

जागरण संवाददाता, सासाराम : रोहतास। शहर के तकिया मोहल्ला में स्वतंत्रता सेनानी व राज्य की प्रथम महिला कैबिनेट मंत्री सुमित्रा देवी की जयंती कोरोना महामारी एवं आचार संहिता को ध्यान में रखते हुए रविवार को मनाई गई।

मां सुमित्रा देवी मानव सेवा संस्थान के अध्यक्ष सत्यनारायण स्वामी की अध्यक्षता में इस कार्यक्रम का आयोजन किया गया। अतिथियों ने दीप प्रज्वलित कर मां सुमित्रा देवी को पुष्पांजलि अर्पित कर नमन किया। स्वागत भाषण निर्भय कुमार सिंह व सचिव अरविद कुमार सिंह ने सुमित्रा देवी की प्रकाशित जीवनी से अभिनंदन किया।

वक्ताओं ने कहा कि सुमित्रा देवी महान सेनानी के साथ नारी सशक्तीकरण की मिसाल थी। बिहार सरकार की प्रथम महिला कैबिनेट मंत्री बनने का गौरव हासिल की थी। वे अंधविश्वास के खिलाफ संघर्ष करने वाली महिला थी। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के कर्मी ज्ञानेंद्र सिंह ज्ञानू द्वारा मास्क एवं सेनीटाइजर का वितरण किया गया। कार्यक्रम में रुचि कुशवाहा, संजय कुमार सिंह, डॉ. राजेंद्र प्रसाद सिंह, रामायण पांडेय, डॉ. हरीश कुमार, कन्हैया सिंह नोटरी, सुग्रीव प्रसाद सिंह, डॉ.जावेद अख्तर, धनंजय कुमार मेहता, शिवदयाल सिंह, लक्ष्मण सिंह, जगदीश सिंह, शिव कुमार सिंह, इंद्रदेव सिंह, सुमंत कुमार सिंह, रामाश्रय सिंह ,राजेश कुमार, पंकज कुमार, राकेश मौर्य, सरोज कुमार समेत अन्य उपस्थित थे। केजीवि इंप्लाइज यूनियन की बैठक आयोजित

जागरण संवाददाता, सासाराम : रोहतास। कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय इंप्लाइंज यूनियन की बैठक रविवार को सुलक्षण कुमारी की अध्यक्षत में हुई। बिहार शिक्षा परियोजना परिषद कैंपस फजलगंज में आयोजित बैठक में 18 प्रखंड से केजीवि कर्मी शामिल थे।

कर्मियों ने बकाए वेतन का भुगतान के लिए बीईपी निदेशक के अलावा अन्य अधिकारियों को आवेदन भेजने का निर्णय लिया। बैठक में सचिव दिलीप कुमार, कोषाध्यक्ष मनजीत कुमार समेत अन्य शामिल थे।

chat bot
आपका साथी