पैगा गांव में जमीनी विवाद में गोलीबारी, आधा दर्जन लोग जख्मी

स्थानीय थाना क्षेत्र के पैगा गांव में शनिवार की रात दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद को ले गोलीबारी में आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। जिसमें एक व्यक्ति की आंख में छर्रा लगा। सभी घायलों को पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज लिए अन्यत्र रेफर कर दिया गया है।

By JagranEdited By: Publish:Sun, 06 Jun 2021 10:01 PM (IST) Updated:Sun, 06 Jun 2021 10:01 PM (IST)
पैगा गांव में जमीनी विवाद में गोलीबारी, आधा दर्जन लोग जख्मी
पैगा गांव में जमीनी विवाद में गोलीबारी, आधा दर्जन लोग जख्मी

संवाद सूत्र, नासरीगंज: रोहतास। स्थानीय थाना क्षेत्र के पैगा गांव में शनिवार की रात दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद को ले गोलीबारी में आधा दर्जन लोग जख्मी हो गए। जिसमें एक व्यक्ति की आंख में छर्रा लगा। सभी घायलों को पीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज लिए अन्यत्र रेफर कर दिया गया है।

इस संबंध में थानाध्यक्ष सुभाष कुमार ने बताया कि पैगा में दो पक्षों में जमीनी विवाद को ले गोलीबारी में आधा दर्जन लोग घायल हो गए। जिसमें संतोष कुमार,चंद्रशेखर कुमार,मंतोष सिंह,उत्तम सिंह,डिपू व पप्पू सिंह शामिल हैं। सूचना पाकर घटनास्थल पर पहुंची पुलिस घायलों को उपचार के लिए पीएचसी लाई, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के उन्हें सासाराम रेफर कर दिया। इस संबंध में दोनों पक्ष की ओर से अलग-अलग प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। जिसमें कुल नौ लोग अभियुक्त बनाए गए हैं। पहली प्राथमिकी संतोष सिंह ने दर्ज कराई है, जिसमें पांच लोग नामजद अभियुक्त बनाए गए हैं, जबकि दूसरी प्राथमिकी चंद्रशेखर सिंह के बयान पर दर्ज की गई है, जिसमें चार लोग अभियुक्त बनाए गए हैं। पुलिस इस संबंध में दो लोगों को हिरासत में ले पूछताछ के लिए थाने ले आई है। अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। पुलिस अनुसंधान के बाद ही कोई आधिकारिक बयान देने की बात कह रही है। पुलिस घटना की गहन तहकीकात कर रही है। वहीं घायलों में तीन का इलाज सासाराम के कुराईच-गौरक्षणी स्थित शिर्डीधाम मल्टी सुपर स्पेशलिटी अस्पताल में चल रहा है। अस्पताल के मुख्य चिकित्सक सह निदेशक डॉ. जेके मौर्य ने बताया कि गोली से जख्मी लोगों को इंसेंटिव केयर यूनिट में रखा गया है। विशेषज्ञ चिकित्सकों द्वारा इलाज शुरू कर दिया गया है। अभी स्थिति गंभीर बनी हुई है।

chat bot
आपका साथी