किसानों के सुझाव पर राज्य सरकार जरूर करेगी विचार: मंत्री

रोहतास। स्थानीय कृषि विज्ञान केंद्र में विश्व मृदा दिवस पर कृषि मंत्री संग कृषक वार्ता कार्यक्रम

By JagranEdited By: Publish:Thu, 05 Dec 2019 06:21 PM (IST) Updated:Thu, 05 Dec 2019 06:21 PM (IST)
किसानों के सुझाव पर राज्य सरकार जरूर करेगी विचार: मंत्री
किसानों के सुझाव पर राज्य सरकार जरूर करेगी विचार: मंत्री

रोहतास। स्थानीय कृषि विज्ञान केंद्र में विश्व मृदा दिवस पर कृषि मंत्री संग कृषक वार्ता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें  कृषि मंत्री डॉ. प्रेम कुमार ने जिला के किसानों से वीडियो कॉन्फ्रेंसिग के माध्यम से पुआल एवं पराली प्रबंधन पर बातचीत की। करीब दो घंटे तक चले इस कार्यक्रम में मंत्री से  किसानों ने पराली से संबंधित अपनी समस्या रखी। कृषक सुरेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि पराली को चारा बैंक बनाकर दूसरे जिलों में भेजने की व्यवस्था की जाए ताकि किसान पराली न जलाएं और उन्हें इससे आमदनी भी हो। मनोज सिंह ने कहा कि धान की ऐसी किस्मों को ज्यादा से ज्यादा प्रचलन में लाया जाए, जो कम दिनों में तैयार हो जाएं, ताकि गेहूं के बोआई के लिए पर्याप्त समय मिल सके। जिससे किसानों को पराली प्रबंधन में आसानी हो। कई अन्य कृषकों ने भी पराली प्रबंधन में होने वाली समस्याओं के संबंध में चर्चा की। कृषि मंत्री ने आश्वासन दिया कि उनके सुझाव पर राज्य सरकार जरूर विचार करेगी। उन्होंने जिले के किसानों से खेतों में पराली न जलाने का आग्रह किया। कहा कि इससे पर्यावरण के साथ खेतों में फसल के मित्र कीट को भारी नुकसान पहुंचता है। उन्होंने इससे पड़ने वाले अन्य दुष्प्रभाव के बारे में भी कृषकों को विस्तारपूर्वक समझाया। उन्होंने विभिन्न कृषि यंत्रों, जो पराली प्रबंधन में उपयोग में लाए जा रहे हैं, उन पर सरकार द्वारा 80 फीसद तक  अनुदान मिलने की जानकारी दी।

इस कार्यक्रम में विज्ञान केंद्र के प्रभारी डॉ. रामपाल, मत्स्य वैज्ञानिक आरके जलज के अलावा अजय कुमार, नीलम देवी, सीमा सिंह, रविशंकर सिंह, अरविद कुमार सिंह, अरविद पांडेय, धनंजय कुमार सिंह, मनोज कुमार सिंह, लालबाबू सिंह, यशवंत सिंह, धर्मेंद्र आदि ने भाग लिया।

chat bot
आपका साथी