बिक्रमगंज में किसान की गोली मार हत्या, बधार में मिला शव

स्थानीय थाना क्षेत्र के जोन्ही स्थित विशंभर टोला निवासी एक किसान की गोली मार हत्या कर दी गई। उसका शव बलचंदवा मध्य विद्यालय के समीप बधार से बुधवार को बरामद हुआ। मृतक 35 वर्षीय बबलू सिंह जोंही - बवशंभरपुर टोला के ही निवासी थे

By JagranEdited By: Publish:Wed, 28 Jul 2021 09:15 PM (IST) Updated:Wed, 28 Jul 2021 09:15 PM (IST)
बिक्रमगंज में किसान की गोली मार हत्या, बधार में मिला शव
बिक्रमगंज में किसान की गोली मार हत्या, बधार में मिला शव

संवाद सहयोगी, बिक्रमगंज : रोहतास। स्थानीय थाना क्षेत्र के जोन्ही स्थित विशंभर टोला निवासी एक किसान की गोली मार हत्या कर दी गई। उसका शव बलचंदवा मध्य विद्यालय के समीप बधार से बुधवार को बरामद हुआ। मृतक 35 वर्षीय बबलू सिंह जोंही - बवशंभरपुर टोला के ही निवासी थे। मृतक की पत्नी कुंती देवी ने गांव के ही रमाकांत सिंह समेत सात लोगों पर हत्या का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना का कारण जमीनी विवाद बताया जाता है। पुलिस ने शव का सदर अस्पताल सासाराम में पोस्टमार्टम कराने के बाद परिजन को सौंप दिया ।

कुंती देवी ने बताया कि उसके पट्टीदार से उसका भूमि विवाद करीब दो वर्षों से चल रहा है। मंगलवार की देर रात नौ बजे उसके पति बबलू सिंह खाना खाकर घर से बाहर टहलने के लिए निकले थे। देर रात तक वापस नहीं लौटे तो उनकी खोजबीन शुरू की गई। बुधवार को उनका शव बलचंदवा मध्य विद्यालय के पास बधार में पाया गया। बताया कि बबलू की छाती के पास जला हुआ और गोली लगने जैसा जख्म है, जिससे स्पष्ट होता है कि उनकी गोली मारकर हत्या कीगई है। प्रशिक्षु डीएसपी सह थानाध्यक्ष खुर्शीद आलम ने बताया कि मृतक कुंती देवी की पत्नी के आवेदन पर रामाकांत सिंह समेत सात लोगों पर प्राथमिकी दर्ज की गई है। प्राथमिकी में भूमि विवाद के कारण हत्या करने का आरोप लगाया गया है। मृतक के सीने पर जला हुआ और छेद जैसा जख्म है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा कि मृतक को गोली मारी गई है, या मौत का कोई अन्य कारण है। पुलिस सभी बिदुओं पर जांच शुरू कर दी है। वहीं अभियुक्तों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। थानाध्यक्ष ने कहा कि पुलिस इस मामले को गंभीरता से ले जांच शुरू कर दी है। वहीं घटना के बाद गांव में तनाव है।

chat bot
आपका साथी