टीका को ले बढ़ा उत्साह, लंबी कतार के आगे कम पड़ जा रही वैक्सीन

रोहतास। जिले में टीकाकरण की रफ्तार भले ही धीमी हो लेकिन टीका दिलवाने के प्रति लोगों में उत्साह की कमी नहीं है। टीकाकरण केंद्रों पर हर रोज काफी संख्या में लोगों का पहुंचना इस बात की गवाही देता है।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 31 Jul 2021 12:02 AM (IST) Updated:Sat, 31 Jul 2021 12:02 AM (IST)
टीका को ले बढ़ा उत्साह, लंबी कतार के आगे कम पड़ जा रही वैक्सीन
टीका को ले बढ़ा उत्साह, लंबी कतार के आगे कम पड़ जा रही वैक्सीन

रोहतास। जिले में टीकाकरण की रफ्तार भले ही धीमी हो ,लेकिन टीका दिलवाने के प्रति लोगों में उत्साह की कमी नहीं है। टीकाकरण केंद्रों पर हर रोज काफी संख्या में लोगों का पहुंचना इस बात की गवाही देता है। पहले जहां जागरूकता के अभाव में टीकाकरण केंद्रों पर सन्नाटा छाया रहता था। वहीं अब लोगों की लंबी कतार सुबह आठ बजे से ही लग जा रही हैं।शुरूआती दिनों में तो सिविल सर्जन तक को गांव -गांव जाकर लोगों से टीका दिलवाने की अपील करनी पड़ी थी। लेकिन अब लोगों की जुट रही भीड़ के आगे टीके की डोज कम पड़ जा रही है। टीके के अभाव में आए दिन एक -एक सप्ताह तक टीकाकरण कार्य स्थगित रहता है। कोरोना की तीसरी लहर की आहट से ही लोग टीका लेकर खुद को महफूज करने में जुट गए हैं। जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डा.आरकेपी साहू ने बताया की वर्तमान में कोविशील्ड और को वैक्सीन को मिलाकर लगभग 22 हजार डोज मौजूद है। अबतक जिले में कुल छह लाख 29 हजार 819 लोगों को कोरोना का टीका दिया जा चुका है। जिसमे पांच लाख 44 हजार 555 लोगों ने कोरोना का पहला डोज लिया है तथा 85 हजार 264 लोगों ने दूसरा डोज ले लिया है।वहीं इस अभियान में दो लाख 75 हजार 191 की संख्या के साथ युवा वर्ग सबसे आगे हैं। दूसरे स्थान पर एक लाख 75 हजार 852 अधेड़ व तीसरे स्थान पर एक लाख 40 हजार 226 बुजुर्गों ने कोरोना का टीका लिया है।

29 जुलाई तक जिले में कुल टीकाकरण प्रखंड प्रथम डोज द्वितीय डोज अकोढ़ीगोला 17578 2614 बिक्रमगंज शहरी 4603 148 बिक्रमगंज ग्रामीण 31201 4323 चेनारी 17353 2473 दावथ 18778 2352 डेहरी ग्रामीण 28623 4622 डेहरी शहरी 41100 7340 दिनारा 31219 5228 काराकाट 28536 5400 करगहर 21930 2496 कोचस 26201 4270 नासरीगंज 18339 2895 नौहट्टा 16552 2746 नोखा 29271 4961 राजपुर 12472 1487 रोहतास 17900 3063 संझौली 32657 3512 सासाराम ग्रामीण 29509 3472 सासाराम शहरी 51578 7348 शिवसागर 20651 2885 सूर्यपुरा 10554 1110 तिलौथू 19220 2374 एनएमसीएच जमुहार 3044 1693 सदर अस्पताल सासाराम 15686 6452

कुल टीकाकरण - 629819 प्रथम डोज - 544555 द्वितीय डोज - 85264 युवा - 275191 45 से 59 - 175852 60 प्लस - 140226

chat bot
आपका साथी