रोहतास में में फिर बढ़ने लगा कोरोना का ग्राफ, आठ मिले नए पॉजिटिव

लोगों की लापरवाही से जिले में कोरोना का ग्राफ एक बार फिर बढ़ने लगा है। मरीजों की संख्या में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। 24 घंटे के दौरान कोरोना के आठ नए मरीज मिले हैं जबकि चार संक्रमित स्वस्थ हुए। सक्रिय मरीजों की संख्या 24 से बढ़कर अब 2

By JagranEdited By: Publish:Thu, 15 Jul 2021 10:37 PM (IST) Updated:Thu, 15 Jul 2021 10:37 PM (IST)
रोहतास में में फिर बढ़ने लगा कोरोना का ग्राफ, आठ मिले नए पॉजिटिव
रोहतास में में फिर बढ़ने लगा कोरोना का ग्राफ, आठ मिले नए पॉजिटिव

जागरण संवाददाता, सासाराम : लोगों की लापरवाही से जिले में कोरोना का ग्राफ एक बार फिर बढ़ने लगा है। मरीजों की संख्या में लगातार उतार चढ़ाव जारी है। 24 घंटे के दौरान कोरोना के आठ नए मरीज मिले हैं, जबकि चार संक्रमित स्वस्थ हुए। सक्रिय मरीजों की संख्या 24 से बढ़कर अब 28 हो गई है। जिन्हें होम आइसोलेशन में रहने की सलाह दी गई है। छूट मिलते ही लोगों की लापरवाही भी बढ़ गई है, जिस कारण मरीजों की संख्या में इजाफा होने लगा है। लोग बगैर मास्क के ही घर से बाहर निकल रहे हैं। बाजारों में भी फिजिकल डिस्टेंस के अनुपालन का अभाव दिख रहा है। मरीजों के बढ़ते ग्राफ को लेकर भी जिला प्रशासन पूरी तरह से अलर्ट मोड में है।

एसीएमओ डॉ. अशोक कुमार सिंह के मुताबिक 15 जुलाई को आरटीपीसीआर, ट्रूनाट व एंटीजन किट के माध्यम से 3453 सैंपल संग्रहित कर जांच की गई, जिसमें से आठ सैंपल में कोरोना का लक्षण पाया गया है, जबकि स्वस्थ होने वाले मरीज की संख्या चार रही है। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर 108 यात्रियों की जांच में एक भी यात्री में कोरोना का लक्षण नहीं मिला है। सक्रिय मरीजों की संख्या में उतार चढ़ाव को देखते हुए सतर्कता बरती जा रही है। टेस्टिग व टीकाकरण दोनों पर विशेष जोर दिया जा रहा है। कोरोना मीटर :

नए मामले : 08

एक दिन पहले मिले संक्रमित : 05

कुल संक्रमित : 15073

स्वस्थ हुए मरीज : 13896

वर्तमान संक्रमित : 28

कुल मौत : 251 एक हजार लोगों को दिया गया टीका

संवाद सूत्र, नोखा : रोहतास। नगर परिषद क्षेत्र के पांच केंदों पर गुरुवार को टीकाकरण का कार्य किया गया। बीडीओ रामजी पासवान के अनुसार सर्वोदय मध्य व उच्च विद्यालय, बुधन चौधरी स्मारक मध्य व उच्च विद्यालय में चार-चार सौ व बोर्ड अपर माध्यमिक स्कूल में दो सौ लोगों को वैक्सिीन दी गई। इसे ले नगर परिषद की मुख्य पार्षद पम्मी वर्मा व उपसभापति राजेंद्र सिंह द्वारा लगातार जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जिसका सकारात्मक परिणाम वैक्सीनेशन केंद्रों पर देखने को मिल रहा है।

chat bot
आपका साथी