पंचायतों के विकास से ही जनप्रतिनिधियों की पहचान

रोहतास। स्थानीय एक होटल में त्रिस्तरीय पंचायत महिला जनप्रतिनिधियों की बैठक सविता डे की उपस्थिति म

By JagranEdited By: Publish:Fri, 13 Dec 2019 06:32 PM (IST) Updated:Fri, 13 Dec 2019 06:32 PM (IST)
पंचायतों के विकास से ही जनप्रतिनिधियों की पहचान
पंचायतों के विकास से ही जनप्रतिनिधियों की पहचान

रोहतास। स्थानीय एक होटल में त्रिस्तरीय पंचायत महिला जनप्रतिनिधियों की बैठक सविता डे की उपस्थिति में हुई। जिसमें पंचायतों के विकास में महिला जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर विचार-विमर्श किया गया।

हंगर प्रोजेक्ट द्वारा आयोजित बैठक में महिला जनप्रतिनिधियों ने कहा कि पंचायतों के विकास से ही उनकी पहचान है। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी के ग्राम स्वराज के सपने तभी साकार होंगे, जब अंतिम पायदान जीवन गुजर बसर कर रहे लोगों तक विकास कार्य पहुंचे। प्रशिक्षकों ने जनप्रतिनिधियों को उनके कार्यों से भी अवगत कराया, ताकि पंचायती राज व्यवस्था को सशक्त बनाया जा सके। पुष्पा, लक्ष्मीना, कमला, पुनिता, तिग्गा, माला, प्रेमा, सुमन, दुर्गा समेत अन्य महिला जनप्रतिनिधियों ने कहा कि पंचायत के प्रतिनिधि एक परिवार हैं। घर की तरह समझ कर पंचायतों का विकास करना चाहिए। इसके अलावा गंसाडीह पंचायत की वार्ड सदस्य सरिता देवी, मोकर की वार्ड सदस्य सरस्वती देवी समेत अन्य ने अपराजिता के उद्देश्यों से अवगत कराया। बैठक में नौहट्टा, तिलौथू, सासाराम व करगहर प्रखंड के महिला जनप्रतिनिधि शामिल थी।

chat bot
आपका साथी