डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद ने पारित किया 1.88 अरब का बजट

रोहतास। वित्तीय वर्ष 2021-22 का बजट प्रस्ताव पारित करने को लेकर नगर परिषद कार्यालय में शुक

By JagranEdited By: Publish:Sat, 13 Mar 2021 12:03 AM (IST) Updated:Sat, 13 Mar 2021 12:03 AM (IST)
डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद ने पारित किया 1.88 अरब का बजट
डेहरी-डालमियानगर नगर परिषद ने पारित किया 1.88 अरब का बजट

रोहतास। वित्तीय वर्ष 2021-22 का बजट प्रस्ताव पारित करने को लेकर नगर परिषद कार्यालय में शुक्रवार को बोर्ड की बैठक की गई। जिसमें होने वाले संभावित आय-व्यय के आधार पर एक अरब 87 करोड़ 95 लाख 23 हजार रुपये का बजट पारित किया गया। इस बजट में नगर परिषद का सर्वेक्षण, विकास एवं स्वच्छता मिशन संबंधी विभिन्न योजनाओं को शामिल किया गया है। बजट को कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार द्वारा पढ़कर सुनाया गया जिसके बाद ध्वनिमत से इसे पारित किया।

ईओ ने बताया कि पूर्व में परिषद की सशक्त स्थाई समिति की बैठक में आम जनता के सुझाव पर विचार विमर्श के बाद इसे पारित किया गया है। मुख्य पार्षद विशाखा सिंह, उपमुख्य पार्षद विदा सिंह व उपस्थित सदस्यों द्वारा ध्वनिमत से सभी प्रस्ताव पारित किए गए। आय व्यय के विवरण में वित्तीय वर्ष में नगर परिषद की अनुमानित प्रारंभिक शेष राशि लगभग 29 करोड़ 15 लाख 64 हजार 999 रुपए है तथा कुल आय 96 करोड़ 95 हजार रुपये प्राप्त होने का अनुमान किया गया है।

बजट में परिषद द्वारा कुल एक अरब 87 करोड़ 95 लाख 23 हजार रुपये व्यय किए जाने का प्रावधान किया गया है। जिसमें 11 करोड़ 24 लाख स्थापना व्यापार, एक करोड़ 51 लाख 11 हजार प्रशासनिक, 25 करोड़ 40 लाख 40 हजार संचालन एवं अनुरक्षण मद, पांच करोड़ 48 लाख छह हजार स्थाई संपत्ति व 25 करोड़ 70 लाख रुपए खर्च होने का अनुमान लगाया गया है। कार्यपालक पदाधिकारी ने बताया कि बजट को अनुमोदन के लिए नगर विकास एवं आवास विभाग पटना को भेजा जाएगा, वहां से अनुमोदन प्राप्त होने के पश्चात कार्य किए जाएंगे। वित्तीय वर्ष के समाप्त होने पर अंतिम अनुमानित अवशेष राशि 37017 मात्र रहने की संभावना है। बैठक में पार्षद ब्रह्मेश्वर नाथ उर्फ काली लाल, सोनू चौधरी, दीपक कुमार, नप प्रबंधक मनोज भारती समेत अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी