कोचस-डेहरी के 2963 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज

रोहतास पंचायत चुनाव के आठवें चरण में कोचस तथा डेहरी प्रखंड मतगणना शुक्रवार को सुबह

By JagranEdited By: Publish:Thu, 25 Nov 2021 09:43 PM (IST) Updated:Thu, 25 Nov 2021 09:43 PM (IST)
कोचस-डेहरी के 2963 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज
कोचस-डेहरी के 2963 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज

रोहतास : पंचायत चुनाव के आठवें चरण में कोचस तथा डेहरी प्रखंड मतगणना शुक्रवार को सुबह आठ बजे से बाजार समिति तकिया में होगी। इसके साथ ही दोनों प्रखंडों के 2963 उम्मीदवारों के भाग्य का फैसला हो जाएगा। जिला निर्वाचन पदाधिकारी सह डीएम धर्मेंद्र कुमार ने बताया कि मतगणना कार्य के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। सभी कर्मियों को ससमय योगदान करने का निर्देश दिया गया है।

कोचस प्रखंड में कुल 64 प्रतिशत मतदान हुआ जिसमें पुरुष मतदाता 62 प्रतिशत तथा महिला मतदाता का वोट प्रतिशत 66 रहा। डेहरी प्रखंड में कुल 66 प्रतिशत वोटिग हुई। इसमें पुरुष मतदाता 63 प्रतिशत तथा महिला मतदाता का वोट 69 प्रतिशत रहा। दोनों प्रखंडों की मतगणना अलग -अलग हाल में होगी। बताया की एक पंचायत की गिनती पूर्ण होने के बाद ही दूसरे पंचायत की गिनती शुरू होगी।

मतगणना कार्य के लिए 707 कर्मी प्रतिनियुक्त :

कार्मिक कोषांग की प्रभारी पदाधिकारी सह वरीय उप समाहर्ता अनु कुमारी ने बताया कि मतगणना कार्य के लिए कुल 707 कर्मी प्रतिनियुक्त किए गए है। इसमें डेहरी प्रखंड के लिए मतगणना सहायक 151, मतगणना पर्यवेक्षक तथा माइक्रो आब्जर्वर 113-113 प्रतिनियुक्त किए गए हैं। कोचस प्रखंड के लिए मतगणना सहायक 132, मतगणना पर्यवेक्षक तथा माइक्रो आब्जर्वर 99-99 प्रतिनियुक्त किए गए हैं। सभी कर्मियों को निर्धारित समय सुबह छह बजे से मतगणना स्थल पर रिपोर्ट करने का निर्देश दिया गया है।

2963 उम्मीदवारों की किस्मत का खुलेगा पिटारा

दोनों प्रखंडों में 824 पदों पर 2963 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। इसमें डेहरी प्रखंड में जिला परिषद,बीडीसी ,मुखिया,सरपंच,वार्ड सदस्य तथा पंच के 396 पदों के लिए 1504 तथा कोचस प्रखंड में 428 पदों के लिए कुल 1459 उम्मीदवार चुनाव मैदान में हैं। दोनों प्रखंडों के प्रत्याशियों की किस्मत का पिटारा खुलने के साथ ही आठवें चरण की चुनाव प्रक्रिया संपन्न हो जाएगी।

chat bot
आपका साथी