नक्सलियों की टोह में कैमूर पहाड़ी के जंगलों में कांबिग आपरेशन शुरू

छत्तीसगढ़ नक्सली हमले के बाद झारखंड राज्य से सोन नदी के रास्ते कैमूर पहाड़ी के जंगलों में नक्सलियों के प्रवेश करने के इनपुट मिलने पर पहाड़ी क्षेत्र में छापेमारी शुरू कर दी थी।

By JagranEdited By: Publish:Tue, 13 Apr 2021 07:32 PM (IST) Updated:Tue, 13 Apr 2021 07:32 PM (IST)
नक्सलियों की टोह में कैमूर पहाड़ी के जंगलों में कांबिग आपरेशन शुरू
नक्सलियों की टोह में कैमूर पहाड़ी के जंगलों में कांबिग आपरेशन शुरू

संवाद सहयोगी ,डेहरी ऑन-सोन: रोहतास। छत्तीसगढ़ नक्सली हमले के बाद झारखंड राज्य से सोन नदी के रास्ते कैमूर पहाड़ी के जंगलों में नक्सलियों के प्रवेश करने के इनपुट मिलने पर पहाड़ी क्षेत्र में छापेमारी शुरू कर दी थी। सशस्त्र सुरक्षा बल एवं जिला पुलिस के जवानों ने नक्सल गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए 60 घंटे तक कांबिग आपरेशन शुरू किया गया है। एसपी आशीष भारती एवं एसएसबी के समादेष्टा परमजीत सिंह सालेरिया के निर्देश के आलोक में अभियान चलाया जा रहा है।

एसपी के अनुसार सूचना मिली थी कि झारखंड के पलामू जिला के कबरा गांव के रास्ते सोन नदी पार कर 100 की संख्या में नक्सली कैमूर पहाड़ी में प्रवेश कर गए हैं। जिसे लेकर गांव-गांव में लोगों से वार्ता कर एसएसबी के जवानों द्वारा जानकारी ली जा रही है। साथ ही नक्सलियों के विरूद्ध सर्च अभियान चलाते हुए जंगलों, गुफाओं में टोह लेने के साथ ही गांव में भी लोगों से पूछताछ की जा रही है। नक्सलियों के हथियारबंद दस्ते की चहलकदमी की जानकारी तो मिल रही है, लेकिन नक्सली गए कहां, इसका अभी पता नहीं चल पा रहा है। जिले में नक्सलियों का आतंक लंबे समय से समाप्त हो गया है। एसएसबी 29 वीं वाहिनी के सहायक समादेष्टा अभिषेक कुमार के नेतृत्व में हाल के दिनों में ही पांच कुख्यात नक्सलियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है। उसके बाद बौखलाए नक्सली कैमूर में अपना पैठ बनाने की फिराक में लगे हुए हैं। समय-समय पर एसएसपी द्वारा चिकित्सा शिविर समेत कई प्रकार के अभियान चलाकर लोगों को अपने साथ जोड़ने का भी प्रयत्न किया जाता रहा है। रेहल ,शोली,जेमरदाग, बरकट्टा,सलमा,लौड़ी,बुधुआ,धंसा, हसडी समेत नौहट्टा एव रोहतास प्रखंड के दो दर्जन गावों व जंगलों में छापेमारी की गई। हालांकि अबतक किसी नक्सली के पकड़े जाने की सूचना नही है। छापेमारी अभियान में पुलिस निरीक्षक मनोज कुमार, थानाध्यक्ष रोहतास राजीव रंजन, थानाध्यक्ष नौहटा संजय कुमार वर्मा समेत कई अधिकारी एसएसबी एवं जिला पुलिस बल के जवान शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी