गाइडलाइन का पालन कर मनाएं बकरीद पर्व

बकरीद को ले विभिन्न थानों में सोमवार को शांति समिति की बैठक की गई। जिसमें कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए घरों में नमाज अदा कर बकरीद का पर्व मनाने की अपील लोगों से की गई। कोचस थाना परिसर में एएसआइ महेश पांडेय की अध्यक्षता में श्रावण मास एवं बकरीद पर्व को ले हुई शांति समिति की बैठक में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में बकरीद पर्व मनाने को लेकर चर्चा की गई।

By JagranEdited By: Publish:Mon, 19 Jul 2021 09:43 PM (IST) Updated:Mon, 19 Jul 2021 09:43 PM (IST)
गाइडलाइन का पालन कर मनाएं बकरीद पर्व
गाइडलाइन का पालन कर मनाएं बकरीद पर्व

जागरण टीम, कोचस/चेनारी/ करगहर। बकरीद को ले विभिन्न थानों में सोमवार को शांति समिति की बैठक की गई। जिसमें कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए घरों में नमाज अदा कर बकरीद का पर्व मनाने की अपील लोगों से की गई।

कोचस थाना परिसर में एएसआइ महेश पांडेय की अध्यक्षता में श्रावण मास एवं बकरीद पर्व को ले हुई शांति समिति की बैठक में शांति एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में बकरीद पर्व मनाने को लेकर चर्चा की गई। बीडीओ प्रमोद कुमार ने कहा कि पर्व को कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए मनाना है। उपस्थित लोगों ने नगर में शांति ब्यवस्था बनाए रखने एवं दोनो समुदाय के बीच वर्षों से आपसी संबंध के विषय में प्रशासन को अवगत कराते हुए कहा कि यहां के लोगों में काफी अर्से से आपसी भाईचारा रहता आया है।। एक दूसरे के पर्व त्योहार में लोग हमेशा से सहयोगी रहे हैं। बैठक में सीओ सुरेंद्र कुमार,ईओ प्रियंका गुप्ता,सुरेंद्र दूबे,सजाऊ दूबे,मदन कुमार सिंह, मालिक पासवान, चुनमुन पांडेय,हुसैन अंसारी,फखरुद्दीन अली आहमद, आशिक आंसारी समेत अन्य शामिल थे।

वहीं चेनारी थाना परिसर में बीडीओ सुनील कुमार गौतम की अध्यक्षता में शांति समिति की बैठक हुई। जिसमें विभिन्न गांवों के उपस्थित लोगों ने अपनी-अपनी समस्याएं रखी तथा शांति और आपसी सौहार्द के साथ बकरीद मनाने का निर्णय लिया। संचालन थानाध्यक्ष राकेश कुमार सिंह ने किया। बैठक में जिलर पार्षद मंगल राम, इंद्रजीत कुशवाहा, दामोदर साह, रामायण यादव ,पैक्स अध्यक्ष डोमन सिंह, धनंजय मिश्रा, बीडीओ यादव ,लक्ष्मण राम ,रामजग पाल, मोहम्मद सत्तार बेग, नसीम अहमद, असलम अली, संतोष शर्मा समेत अन्य उपस्थित थे।

जबकि करगहर। थाना परिसर में सीओ सह बीडीओ सूरजेश्वर श्रीवास्तव की अध्यक्षता में बैठक हुई। जिसमें थानाध्यक्ष सुशांत कुमार मंडल ने बताया कि कोविड-19 गाइडलाइन का पालन करते हुए बकरीद पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाना है। कहा कि अपने घर में ही नमाज अदा करने की अपील की। उपस्थित परामर्शदात्री समिति अध्यक्षों, समाजसेवियों एवं विभिन्न राजनीतिक दलों के नेताओं ने बकरीद पर्व शांतिपूर्ण ढंग से मनाने का आश्वासन प्रशासन को दिया। बैठक में परामर्शदात्री समिति अध्यक्ष गुप्तेश्वर सिंह, अरविद कुमार सिंह, दामोदर नाथ सिंह, मुस्ताक अंसारी, शकील अहमद, महेंद्र प्रसाद गुप्ता, जगनारायण प्रसाद गुप्ता, सोहराब अंसारी, विरेंद्र लाल समेत अन्य शामिल थे। बकरीद पर्व को ले शांति समिति की बैठक

संवाद सूत्र, शिवसागर : रोहतास। प्रखंड मुख्यालय स्थित किसान सभा भवन में सोमवार को बकरीद को लेकर शांति समिति की बैठक थानाध्यक्ष गिरीश कुमार की अध्यक्षता में हुई। इस दौरान पुलिस निरीक्षक कुमार धर्मेंद्र सिंह ने उपस्थित लोगों से प्रखंड के संवेदनशील स्थलों पर चर्चा की। उन्होंने कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर को लेकर लोगों से सावधानी बरतने की सलाह दी। थानाध्यक्ष ने कहा कि बकरीद पर्व में सांप्रदायिक सौहार्द बनाए रखने के लिए सभी की सहभागिता महत्वपूर्ण है। अफवाहों से दूर रहें और कहीं से किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो, इसके लिए सहयोग करें।

सीओ जितेंद्र प्रसाद राम ने कहा कि पर्व को लेकर प्रशासन सजग है। जगह-जगह सुरक्षा व्यवस्था की जाएगी। मौके पर मुखिया रंजीत कुमार सिंह, सुदर्शन चौधरी, संतोष पांडेय, रंजीत शर्मा, कामेश्वर प्रसाद, याकूब आलम, रशीद अंसारी, शमी अंसारी, इशा हजाम, पुलकित सिंह, मुखिया सत्यनारायण पासवान, मुस्तकीब अंसारी, अखिलेश तिवारी, सिगासन पासवान, प्रभा देवी, राजेश कुमार श्रीवास्तव समेत अन्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी