कुहासे के कारण यात्रियों से भरी बस नहर पुल में गिरी, महिला जख्मी

रोहतास। बिक्रमगंज- डेहरी मुख्य मार्ग पर कुहासा के कारण बुधवार को काराकाट थाना क्षेत्र

By JagranEdited By: Publish:Wed, 09 Dec 2020 06:28 PM (IST) Updated:Wed, 09 Dec 2020 11:23 PM (IST)
कुहासे के कारण यात्रियों से भरी बस नहर पुल में गिरी,  महिला जख्मी
कुहासे के कारण यात्रियों से भरी बस नहर पुल में गिरी, महिला जख्मी

रोहतास। बिक्रमगंज- डेहरी मुख्य मार्ग पर कुहासा के कारण बुधवार को काराकाट थाना क्षेत्र के करथ रजवाहा पर बने पुल से बोकारो से बक्सर जा रही एक यात्री बस पलट गई। हालांकि इस दुर्घटना में बस में सवार यात्री सुरक्षित बच गए हैं। केवल एक महिला यात्री को चोट आई है, जिसका इलाज एक निजी क्लीनिक में चल रहा है। यह घटना पुल पर गार्ड वाल और बैरिकेडिग नहीं होने से घटी है।वहीं फूलगोभी लदा ऐ पिकअप वैन भी पलट गया। पुलिस दोनों वाहनों को अपने कब्जे में ले लिया है।

घटना के संबंध में थानाध्यक्ष अनिल प्रसाद ने बताया कि बोकारो से बक्सर जा रही महाराणा बस कोहरा के कारण पुल के किनारे चली गई और पलट गई। हालांकि इस घटना में एक लड़की जख्मी हो गई जिसका इलाज स्थानीय एक निजी क्लीनिक में किया गया, जबकि शेष यात्री पूर्णत: सुरक्षित हैं। बताया जाता है कि बस में करीब 40 यात्री थे। बस का शीशा तोड़कर स्थानीय लोगों ने किसी तरह यात्रियों को बाहर निकाला । वहीं कुछ समय के अंतराल पर दूसरी ओर एक फूलगोभी लदा पिकअप वैन भी पलट गया। वैन के ड्राइवर , खलासी भी सुरक्षित निकल गए। बता दें कि उक्त पुल पर गार्ड वाल या बैरिकेडिग नहीं है। पुल के कारण वहां की चौड़ाई कम हो जाती है। जब तक लोग समझ पाते हैं तब तक दुर्घटना घटित हो जाती है। कुहासा के समय यहां अक्सर दुर्घटनाओं की आशंका बनी रहती है। स्थानीय नागरिक सुरेश तिवारी ने उक्त पुल के दोनों ओर यात्रियों की सुरक्षा के लिए गार्ड वाल बनवाने या बैरिकेडिग कराने की मांग की है। स्थानीय लोगों का यह भी कहना है कि स्थानीय प्रशासन या संबंधित विभाग इस पर गंभीरता नहीं दिखाई तो बड़ा हादसा की संभावना से इन्कार नहीं किया जा सकता है।

बाइक पलटने से युवक घायल

संवाद सूत्र, सूर्यपुरा: रोहतास। सूर्यपुरा-अगरेड़ खुर्द पथ के पश्चिम टोला के पास घने कोहरे के कारण बुधवार को बाइक चालक एक युवक मुन्ना कुमार दुर्घटनाग्रस्त हो गया।जख्मी का इलाज आसपास के लोगो के सहयोग से निजी क्लीनिक में कराया गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार युवक अगरेड़् खुर्द से एक शादी में शामिल होने के बाद बाइक से सूर्यपुरा होते हुए घर लौट रहा था। घने कोहरे होने के कारण वह सड़क के पास चाट में गिर गया। युवक भोजपुर जिला के पीरो का रहने वाला है।

chat bot
आपका साथी