आचार संहिता लगते ही सेविकाओं की हड़ताल समाप्त

विभिन्न मांगों को लेकर एक पखवारा से चली आ रही सेविकाओं की हड़ताल आचार संहिता लगते ही शुक्रवार को समाप्त हो गई।

By JagranEdited By: Publish:Fri, 25 Sep 2020 05:16 PM (IST) Updated:Sat, 26 Sep 2020 07:50 AM (IST)
आचार संहिता लगते ही  सेविकाओं की हड़ताल समाप्त
आचार संहिता लगते ही सेविकाओं की हड़ताल समाप्त

रोहतास। विभिन्न मांगों को लेकर एक पखवारा से चली आ रही सेविकाओं की हड़ताल आचार संहिता लगते ही शुक्रवार को समाप्त हो गई। अंतिम दिन सेविकाओं ने भूख हड़ताल व धरना-प्रदर्शन कर हड़ताल को समाप्त करने की घोषणा की। जिला मुख्यालय में रीता देवी की अध्यक्षता में धरना प्रदर्शन किया गया। जिसका संचालन सचिव राजकुमारी ने किया।

अध्यक्ष ने बताया कि सरकार ने जो प्रोत्साहन राशि देने की घोषणा की है वह वह अपमान करने योग्य है। नवचयनित सेविकाओं का डेढ़ वर्ष से मानदेय नहीं मिला है। अभी तक विभाग उनके सर्टिफिकेट का सत्यापन कराने का काम कर रहा है। प्रदर्शन में सीता कुमारी, आशा देवी, चांदनी कुमारी, प्रियंका देवी, मधु सिंह, प्रमिला कुमारी, कलावती देवी, रेखा देवी, प्रेमशीला देवी, रौनक जहां, ममता देवी, रेनु कुंवर, पूनम कुमारी, आशा यादव निशी कुमारी, मधुबाला चंद्रवंशी, शैल कुमारी, उषा देवी, सिम्मी खातुन, सकिला खातुन समेत अन्य शामिल थे।

chat bot
आपका साथी