आर्यन ने कुश्ती स्पर्धा में राष्ट्रीय स्तर पर बनाई पहचान

रोहतास। रांची के बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में आयोजित डीएवी नेशलन स्पो‌र्ट्स 2018-बालक

By JagranEdited By: Publish:Fri, 14 Dec 2018 05:22 PM (IST) Updated:Fri, 14 Dec 2018 05:22 PM (IST)
आर्यन ने कुश्ती स्पर्धा में राष्ट्रीय स्तर पर बनाई पहचान
आर्यन ने कुश्ती स्पर्धा में राष्ट्रीय स्तर पर बनाई पहचान

रोहतास। रांची के बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में आयोजित डीएवी नेशलन स्पो‌र्ट्स 2018-बालक वर्ग में डीएवी डालमियानगर के आर्यन कुमार ¨सह ने कुश्ती के 70 किलोग्राम के स्पर्धा में सेकंड रनरअप रहा। उसकी इस सफलता से शिक्षकों व छात्रों में खुशी है। डीएवी के वरीय खेल शिक्षक रविभूषण पांडेय ने बताया कि यह प्रतियोगिता रांची के बिरसा मुंडा एथलेटिक्स स्टेडियम में 12 दिसम्बर से 14 दिसंबर तक आयोजित हुई। विद्यालय के खेल प्रशिक्षक संतोष कुमार गुप्ता तथा विकेश रमन के देखरेख में कुश्ती प्रतियोगिता में छात्रों ने कठिन परिश्रम किया था। जिसका परिणाम सेकंड रनरअप के रूप में हुआ। आर्यन के बेहतर प्रदर्शन पर विद्यालय के प्राचार्य बासुकी प्रसाद ने बधाई दी व कहा कि यह सफलता खिलाड़ी की कठिन परिश्रम तथा खेल प्रशिक्षक के कुशल निर्देशन का प्रतिफल है। इस अवसर पर विद्यालय के वरीय शिक्षकों ने भी खिलाड़ियों की विजयश्री प्राप्त करने पर बधाई दी।

chat bot
आपका साथी