डेहरी नगर परिषद में पारित किया गया 1.25 अरब का वार्षिक बजट

रोहतास। नगर परिषद डेहरी डालमियानगर के सभागार में सोमवार को स्थाई सशक्त समिति की बैठक

By JagranEdited By: Publish:Mon, 01 Mar 2021 10:17 PM (IST) Updated:Mon, 01 Mar 2021 10:17 PM (IST)
डेहरी नगर परिषद में पारित किया गया 1.25 अरब का वार्षिक बजट
डेहरी नगर परिषद में पारित किया गया 1.25 अरब का वार्षिक बजट

रोहतास। नगर परिषद डेहरी डालमियानगर के सभागार में सोमवार को स्थाई सशक्त समिति की बैठक हुई। इसमें वित्तीय वर्ष 20 21-- 22 के लिए बजट प्रस्ताव पर संभावित आय व्यय के आधार पर चर्चा के उपरांत कार्यपालक पदाधिकारी द्वारा बजट प्रस्तुत किया गया। परिषद द्वारा बजट में कुल एक अरब 25 करोड़ छह लाख 23 हजार का व्यय किए जाने का प्रावधान किया गया है।

बजट में गत वित्तीय वर्ष की आमदनी एवं खर्च के सभी अभिलेखों का अध्ययन करते हुए बिहार नगर पालिका बजट मैनुअल लेखा नियमावली 2014 तथा बिहार नगर पालिका अधिनियम 2007 में दिए गए दिशा निर्देशों के अनुरूप बनकर तैयार बजट परिषद के सशक्त स्थाई समिति की बैठक में रखा गया। आम जनता के सुझाव पर विचार विमर्श उपरांत दिए गए दिशा निर्देशों के आलोक में यथारूप संशोधित कर परिषद की साधारण बैठक में अवलोकन के लिए उपस्थित किए गए। मुख्य पार्षद विशाखा सिंह ,उप मुख्य पार्षद बिदा सिंह समेत उपस्थित सदस्यों द्वारा सर्वसम्मति से सभी प्रस्ताव पारित किए गए। आय व्यय के विवरण में वित्तीय वर्ष में नगर परिषद के अनुमानित प्रारंभिक शेष राशि लगभग 29 करोड़ 15 लाख 64 हजार 999 रुपए है। कुल आय 96 करोड 95 हजार रुपये मात्र प्राप्त होने का अनुमान किया गया है । परिषद द्वारा कुल एक अरब 25 करोड़ छह लाख 23 हजार व्यय किए जाने का प्रावधान किया गया है। जिसमें 11 करोड़ 24 लाख स्थापना व्यापार एवं एक करोड़ 51 लाख 11 हजार प्रशासनिक, 25 करोड़ 40 लाख 40 हजार संचालन, अनुरक्षण मद पांच करोड़ 48 लाख छह हजार व स्थाई संपत्ति पर 25 करोड़ 70 लाख रुपए खर्च होने का अनुमान लगाया गया है। वित्तीय वर्ष के समाप्त होने पर अंतिम अनुमानित अवशेष राशि 37017 मात्र रहने की संभावना है। बैठक में मुख्य पार्षद व उप मुख्य पार्षद के अलावा कार्यपालक पदाधिकारी सुशील कुमार, पार्षद ब्रह्मेश्वरनाथ उर्फ काली लाल, सोनू चौधरी समेत स्थाई सशक्त समिति के सभी सदस्य उपस्थित थे।

chat bot
आपका साथी