एंबुलेंस चालकों की हड़ताल से चरमराई स्वास्थ्य सेवा

राज्य चिकित्सा कर्मचारी संघ के आह्वान पर 102 एंबुलेंस चालकों की शुरू अनिश्चितकालीन हड़ताल शनिवार को पांचवें दिन भी जारी रही। चालकों की हड़ताल स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने लगा है। एंबुलेंस चालक संघ के अध्यक्ष अनमोल सिंह ने कहा कि मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी।

By JagranEdited By: Publish:Sat, 19 Sep 2020 09:48 PM (IST) Updated:Sat, 19 Sep 2020 09:48 PM (IST)
एंबुलेंस चालकों की हड़ताल से चरमराई स्वास्थ्य सेवा
एंबुलेंस चालकों की हड़ताल से चरमराई स्वास्थ्य सेवा

जागरण संवाददाता, सासाराम : रोहतास। राज्य चिकित्सा कर्मचारी संघ के आह्वान पर 102 एंबुलेंस चालकों की शुरू अनिश्चितकालीन हड़ताल शनिवार को पांचवें दिन भी जारी रही। चालकों की हड़ताल स्वास्थ्य सेवाओं पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने लगा है। एंबुलेंस चालक संघ के अध्यक्ष अनमोल सिंह ने कहा कि मांगें पूरी होने तक हड़ताल जारी रहेगी।

सचिव धनंजय कुमार सिंह ने बताया कि सिविल सर्जन को मांग पत्र सौंप दिया गया है। अप्रैल महीने से वेतन में दो हजार रूपये की वृद्धि, पूर्व में हुए समझौते के तहत पीडीपीएल प्रबंधन के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई, प्रत्येक माह एंबुलेंस कर्मियों के वेतन से कटौती को बंद करने, श्रम कानूनों के अंतर्गत वर्णित बिदुओं को सख्ती से लागू करने, कर्मियों को बोनस देने समेत अन्य मांगें शामिल है।

सदर अस्पताल के उपाधीक्षक डॉ. केएन तिवारी की माने तो वर्तमान में दो निजी एंबुलेंस की सेवाएं ली जा रही हैं। हड़ताल में मुमताज अंसारी, बाबू राम सिंह यादव, राकेश कुमार सिंह, कुमार निर्भय, संतोष कुमार, रविद्र कुमार, अजीत कुमार, मदन मोहन पाठक, राकेश सिंह, अकबर अंसारी, चंद्र माधव सिंह, सोनू कुमार, मनोज कुमार, कुमार निर्भय, उपेंद्र कुमार, सुशील कुमार सिंह, राजेश कुमार आदि शामिल हैं।

chat bot
आपका साथी